लाइव टीवी

Deepika Padukone ने शेयर किया फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप का स्क्रीनशॉट, फोन में इस नाम से है Ranveer का नंबर सेव

Updated May 29, 2020 | 22:05 IST

Deepika Padukone Whatsapp Group: दीपिका पादुकोण लॉकडाउन में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई चीजें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब दीपिका ने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप का फोटो शेयर किया है।

Loading ...
Deepika Padukone, Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
  • दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने वॉट्सऐप फैमिली ग्रुप का स्क्रीन शॉट शेयर किया है।
  • दीपिका ने रणवीर का नंबर खास नाम से सेव किया है।

मुंबई. दीपिका पादुकोण इस पूरे लॉकडाउन में अपनी पर्सनल लाइफ खासकर फैमिली से जुड़ी कई बातें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। दीपिका ने अब अपने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इससे खुलासा हुआ कि दीपिका ने रणवीर का नंबर किस नाम से सेव किया है। 

दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल में फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप की चैट शेयर की है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह का नंबर हैंडसम नाम से अपने फोन में सेव किया है। 

दीपिका ने अपनी मम्मी उजाला पादुकोण का नाम अम्मा नाम से सेव किया है। पिता प्रकाश पादुकोण का नाम पापा से और अपने ससुरजी का नाम जगजीत सिंह भवनानी के नाम से दीपिका ने शेयर किया हुआ है। 

फैमिली ग्रुप में होती है ये बात 
दीपिका पादुकोण के फैमिली ग्रुप में एक इंटरव्यू पर बातचीत हो रही है। इसमें सब रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका की मम्मी कह रही हैं- बहुत ही बेहतरीन इंटरव्यू है। हर मिनट को एंजॉय किया। वहीं, दीपिका के पिता ने लिखा बहुत अच्छी सूचना। 

दीपिका ने फोटो के साथ लिखा-' इस तरह से हम बात करते हैं। हमारे परिवार में सभी का दिन बेहतरीन गुजरा। हर किसी ने मेरे पति के इंटरव्यू की तारीफ की जो उन्होंने दिया था। ये हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।' 

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने इस साल फिल्म छपाक के जरिए वापसी की थी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब दीपिका 83 में नजर आने वाली हैं। 

83 में वह कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया का किरदार निभाने वालीं हैं। शादी के बाद पहली बार रणवीर और दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन में साथ दिखाई देंगे। 83 फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज टल गई है।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।