लाइव टीवी

हनी सिंह ने छोड़ दी है शराब, कहा-'मैं कभी भी रीहेब नहीं गया'

Updated Mar 05, 2020 | 14:15 IST

हनी सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने की लॉन्चिंग के मौके पर हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने शराब छोड़ दी है। हनी ने उन रिपोर्ट्स की भी सच्चाई बताई है जिसमें कहा कि वह रिहैब सेंटर में रहे थे।

Loading ...
Honey Singh
मुख्य बातें
  • पॉप स्टार और कंपोजर यो यो हनी सिंह का कहना है कि शराब किसी भी जश्न या पार्टी का अभिन्न हिस्सा है।
  • हनी सिंह के पुराने गीतों की तरह ही लोका में भी शराब का जिक्र है।
  • हनी सिंह ने कहा है कि- 'अब मैं शराब नहीं पीता हूं।

मुंबई. खुद पर भद्दे गीत के माध्यम से शराब पीने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने का आरोप लगने पर हनी सिंह ने जवाब दिया है। पॉप स्टार और कंपोजर यो यो हनी सिंह का कहना है कि शराब किसी भी जश्न या पार्टी का अभिन्न हिस्सा है।

हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस दिन सरकार शराब की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस देना बंद कर देगी, मैं अपने गानों में शराब का जिक्र बंद कर दूंगा। हनी सिंह अपने नए गाने लोका की लॉन्चिग के दौरान बात कर रहे थे। हनी सिंह के पुराने गीतों की तरह ही लोका में भी शराब का जिक्र है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने करियर के शीर्ष पर रहने के दौरान शराब के नशे के कारण गायक को रीहेब में जाना पड़ा था।इस दावे को खारिज करते हुए गायक ने कहा-'मैं कभी भी रीहेब नहीं गया। मुझे पता है कि मुझे और मेरी जिंदगी को लेकर कई सारी रिपोर्ट सामने आई हैं।' 


हनी सिंह ने कहा- अब नहीं पीता शराब 
हनी सिंह ने कहा है कि- 'अब मैं शराब नहीं पीता हूं। उन्होंने आगे कहा, जब भी आप पार्टी करते हैं, तो इसके पीछे शराब सबसे बड़ी वजह बनती है। आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं। यहां तक की हमारी सरकार भी शराब की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस देती है।' 

बकौल हनी सिंह-'जिस दिन वे लाइसेंस देना बंद कर देंगे हम अपने गानों में इसका जिक्र करना बंद कर देंगे। अपने गानों में भद्दे लिरिक्स का प्रयोग करने के कारण गायक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था, जिसे लेकर उन्होंने काफी सुर्खिया बटोरी थी।'

चार-पांच लोगों से भी डरने लगे थे हनी सिंह
हनी सिंह ने बताया कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर हो गया था। अपने इस डिसऑर्डर के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा था, 'एक साल बीत चुका था लेकिन मुझपर दवाईयों का असर नहीं हो रहा था। मैंने खुद को हर किसी से दूर कर लिया था। 

हनी सिंह कहते हैं- ' मैं अपने कमरे से बाहर नहीं आता था, घर से बाहर निकलना छोड़ दिया था। मैंने महीनों तक दाढ़ी और बाल नहीं कटवाए थे। ऐसा शख्स जो 20 हजार लोगों के सामने परफॉर्म कर चुका था वो 4-5 लोगों का सामना करने से भी डरने लगा था। बाइपोलर डिसऑर्डर आपका ये हाल कर देता है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।