लाइव टीवी

लॉकडाउन में काजोल को आई खास दोस्त माधुरी दीक्षित की याद, शेयर की ये फोटो

Updated Apr 06, 2020 | 18:46 IST

Kajol Lock down Post: लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। हालांकि, इस दौरान वह अपने खास दोस्त माधुरी दीक्षित को भी मिस कर रही हैं। काजोल ने माधुरी के साथ फोटो शेयर की है।

Loading ...
Kajol And Madhuri Dixit
मुख्य बातें
  • काजोल लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।
  • काजोल इस दौरान अपनी दोस्त माधुरी दीक्षित को मिस कर रही हैं।
  • काजोल लॉकडाउन में किस तरह टाइम पास करें इसकी भी टिप्स दे रही हैं।        

मुंबई. लॉकडाउन को अब महज 8 दिन ही रह गए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अपने दोस्तों को मिस कर रहे हैं। कई सेलेब्स अपने खास दोस्तों के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी खास दोस्त माधुरी दीक्षित के साथ फोटो शेयर की है। 

काजोल ने माधुरी दीक्षित के साथ फोटो शेयर की है। काजोल ने लिखा- 'अपने दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के जरिए कनेक्ट रहो।' काजोल लॉकडाउन में किस तरह टाइम पास करें इसकी भी टिप्स दे रही हैं।        

काजोल ने अपनी फैमिली के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ काजोल ने लिखा- 'अपनी फैमिली के साथ कुछ क्वालिटी वक्त जरूर बिताएं।' इसके अलावा वह अपने पेट के साथ भी फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा- इनसे वायरस नहीं फैलता है। मुझे मानिए ये स्ट्रेस बस्टर होता है।'


 

 

सोते हुए शेयर की फोटो 
काजोल ने इसके अलावा अपनी सोते हुए फोटो शेयर की है। पूरी नींद लें। इसके अलावा काजोल ने एक और फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'अपने मुंह में ताला लगा लो और अफवाहें मत उड़ाओ।' 

काजोल ने इसके अलावा दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'पढ़ाई करें, इससे ज्ञान बढ़ता है। इसके अलावा काजोल ने एक और फोटो शेयर करते हुए कहा कि अपनी नई हॉबी डेवलप करें।'



न्यासा पर उड़ी थी अफवाह
आपको बता दें कि काजोल और उनकी बेटी कुछ वक्त पहले ही सिंगापुर से लौटी थीं। इसके बाद अफवाह उड़ी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अजय देवगन ने बयान जारी कर इन अफवाहों को खारिज किया था।


 

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर लिखा था- 'पूछने के लिए शुक्रिया। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी सेहत के बारे में अफवाह निराधार और गलत है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ फिल्म तान्हाजी में नजर आई थीं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।