लाइव टीवी

Madhuri Dixit Dance Video: बेटे ने बजाया तबला, तो पैरों में घुंघरू बांध माधुरी दीक्षित ने किया डांस

Updated Apr 14, 2020 | 20:12 IST

Madhuri Dixit Dance Video: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनका बेटा अरिन तबला बजाता नजर आ रहा है और वो घुंघरू बांधकर थिरक रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Madhuri Dixit with her son Arin
मुख्य बातें
  • माधुरी दीक्षित ने शेयर किया घुंघरू पहन डांस करते हुए अपना वीडियो
  • वीडियो में तबला बजाते नजर आए उनके बेटे अरिन
  • माधुरी का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया हुआ है और भारत भी इससे अछूता नहीं हैं। देश में अब तक इसके 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और वहीं 350 से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो गई है। इसे बढ़ने से रोकने के लिए देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। 

लॉकडाउन के इस समय में आम जनता से लेकर सेलेब्स तक अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़े हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी अपने परिवार के साथ घर पर हैं और इंस्टाग्राम पर वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका बड़ा बेटा अरिन तबला बजाता नजर आ रहा है जबकि माधुरी अपने पैरों में घुंघरू बांधकर उनपर थिरकती दिख रही हैं। इसके बाद वो अरिन को भी कुछ डांस स्टेप्स सिखाती हैं।

माधुरी और अरिन का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'क्वारंटाइन हमें वो सब करने का मौका दे रहा है जो हम हमेशा से करना चाहते थे। वीडियो को अंत तक देखें यह जानने के लिए कि मैं क्या हमेशा करना चाहती थी।' मालूम हो कि इससे पहले भी माधुरी ने रियाज करते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया था।  

माधुरी ने इससे पहले घर पर ही वर्कआउट करते हुए अपनी वीडियो शेयर की थी। इसके साथ ही बीते दिनों उन्होंने कुकीज बनाते हुए भी वीडियो शेयर की थी। घर पर रहकर माधुरी किताबें भी पढ़ रही हैं और अपने पोस्ट के जरिए लगातार फैंस से भी यह अपील कर रही हैं कि वो अपने घरों में ही रहें और सुरक्षित रहें।

मालूम हो कि माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को डॉ. राम नेने से शादी की थी। माधुरी के दो बेटे अरिन और रायन हैं। अरिन का जन्म 17 मार्च 2003 को जबकि रायन का जन्म 8 मार्च 2005 को हुआ था। माधुरी अक्सर अपनी फैमिली के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।