लाइव टीवी

'मुन्नी बदनाम' गाने पर मलाइका अरोड़ा संग जमकर नाचीं नोरा फतेही, डबल जलवा देख फैंस रह गए हैरान

Updated Aug 31, 2020 | 07:34 IST

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है ज‍िसमें दोनों दबंग के गाने 'मुन्‍नी बदनाम हुई' पर डांस कर रहे हैं।

Loading ...
Malaika Arora and Nora Fatehi
मुख्य बातें
  • फ‍िल्‍म दबंग के गाने पर जमकर नाचे नोरा और मलाइका
  • रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच का है वीडियो
  • इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो, म‍िले लाखों व्‍यूज

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है ज‍िसमें दोनों सितारे फ‍िल्‍म दबंग के फेमस गाने 'मुन्‍नी बदनाम हुई' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान की फिल्म दबंग में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 'मुन्नी बदनाम हुई' से धमाल मचाकर रख दिया था और अब उन्‍होंने इसी गाने पर नोरा फतेही  के साथ मंच पर डांस कर तहलका मचा दिया है। दोनों अदाकराओं को एक साथ डांस करता देख फैंस भी हैरान रह गए।

रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर मलाइका और नोरा साथ में मुन्नी बदनाम हुई गाने पर थिरकते नजर आए। इसमें कोई शक नहीं कि यह गाना मलाइका अरोड़ा के दिल के कितना करीब है। दोनों की परफॉर्मेंस देख ना केवल फैंस और दर्शक बल्कि शो के दूसरे जज गीता कपूर और टेरेंस लेविस भी हैरान रह गए।

मलाइका ने इस दौरान का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही क्यों मजे करें। इस वीडियो को लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं वहीं कमेंट में यूजर्स इस दमदार परफॉर्मेंस को सराह रहे हैं। बता दें कि मलाइका इस शो में जजब की भूमिका निभाती हैं। 

अजय देवगन की भुज में नजर आएंगी नोरा

नोरा फतेही रियलिटी शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं। बेहतरीन डांस के ल‍िए मशहूर नोरा जल्‍द ही अजय देवगन की फ‍िल्‍म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। इससे पहले वह वरुण धवन की फ‍िल्‍म Street Dancer 3d में नजर आ आई थीं। वह कई फ‍िल्‍मों में आइटम नंबर कर अपने डांस का जलवा दिखा चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।