लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा को मिली एक और कामयाबी, इस कैटेगरी की टॉप 100 कामयाब महिलाओं की लिस्ट में हुईं शामिल

Updated Jan 21, 2020 | 22:10 IST

Priyanka Chopra Features in Create and Cultivate’s list: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा क्रिएट एंड कल्टीवेट की एंटरटेनमेंट कैटेगरी की टॉप 100 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

Loading ...
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने क्रिएट एंड कल्टीवेट की एंटरटेनमेंट कैटेगरी की टॉप 100 लिस्ट में जगह बनाई
  • प्रियंका चोपड़ा 9 अन्य अभिनेत्रियों के साथ 'एंटरटेनमेंट' कैटेगरी में शामिल हुईं
  • यह जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की सबसे कामयाब और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने ना केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया और अपनी पहचान बनाई। प्रियंका जोनस ब्रदर्स की कई वीडियो में नजर आ चुकी हैं। अब प्रियंका ने क्रिएट एंड कल्टीवेट की 100 सफल और प्रेरणादायक महिलाओं की वार्षिक लिस्ट में अपनी जगह बनाई। 

प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे क्रिएट कल्टिवेट 100 की एंटरटेनमेंट कैटेगेरी की टॉप 100 लिस्ट में लाने के लिए शुक्रिया।' प्रियंका चोपड़ा जमीला जमील, मैरी कोंडो और टायरा बैंक्स समेत 9 अन्य अभिनेत्रियों के साथ 'एंटरटेनमेंट' कैटेगरी में शामिल हुईं।  

प्रियंका चोपड़ा के अलावा उनके पति निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड ओलिविया कल्पो भी इस टॉप 100 लिस्ट में शामिल हैं। ओलिविया ने यह जगह 'कंटेंट क्रिएटर' की लिस्ट में बनाई। साल 2012 में ओलिविया मिस यूएस और मिस यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2002 में मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। मालूम हो कि ओलिविया और निक जोनस एक दूसरे को करीब 2 साल तक डेट करने के बाद 2015 में अलग हुए थे। 

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो उन्होंने दिसंबर 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी जिसके बाद वो हॉलीवुड शिफ्ट हो गईं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि अपने करियर की ऊंचाइयों पर होते हुए वहां शिफ्ट होने का फैसला करना उनके लिए काफी मुश्किल था। प्रियंका ने कहा कि यह फैसला उस समय मुश्किल भरा था लेकिन मैंने जो सीखा है उसके मुताबिक अगर आप मौके नहीं लेते, खुद को वो काम करने के लिए पुश नहीं करते जिन्हें करने में आप असहज हो तो आप कभी विकास नहीं करते। और मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में विकास बहुत जरूरी है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं जिसमें वो एक्टर फरहान अख्तर के अपोजिट थीं। उनके अलावा फिल्म में जायरा वसीम भी थीं। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।