लाइव टीवी

Ranbir Kapoor Injured Video: फुटबॉल खेलते हुए घायल हुए रणबीर कपूर, होंठ पर लगी चोट

Updated Dec 23, 2019 | 08:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranbir Kapoor Injured: रणबीर कपूर के फैन्स के लिए बुरी खबर है। ब्रह्मास्त्र एक्टर फुटबॉल खेलते हुए चोटिल हो गए हैं। रणबीर के होंठ में चोट लग गई है। सोशल मीडिया पर रणबीर का वीडियो वायरल हो रहा है।

Loading ...
Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर के होंठ में चोट लग गई है।
  • फुटबॉल मैच खेलने के दौरान उन्हें ये चोट लगी है।
  • रणबीर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

मुंबई. रणबीर कपूर फुटबॉल खेलने के शौकीन हैं। हर छुट्टी में उन्हें ये गेम खेलते हुए स्पॉट किया जाता है। अब रणबीर कपूर ये गेम खेलते हुए घायल हो गए हैं। रणबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणबीर रविवार को जुहू स्थित फुटबाल मैदान पर फ्रेंडली मैच खेल रहे थे। इस मैच के दौरान उन्होंने कुछ गोल भी दागे थे। इस दौरान उनके होंठ में चोट लग गई। वीडियो में रणबीर अपनी चोट को छिपाते नजर आ रहे हैं।

रणबीर फोटोग्राफर से कह रहे हैं कि लग गया है। हालांकि, चोट के बावजूद वह अपने फैन्स से मिले और उनके साथ फोटोज क्लिक करवाई। रणबीर ने इसके अलावा फोटोग्राफर्स के आगे पोज दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी चोट भी उन्हें दिखाई थी। 
 

 

ईशान और इब्राहिम भी हुए स्पॉट
धड़क फिल्म के एक्टर ईशान खट्टर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी रणबीर कपूर के साथ फुटबॉल खेला। ईशान व्हाइट टैंक टॉप और ब्लैक ट्रैक पैंट में देखा गया। वहीं, इब्राहिम रेड और व्हाइट स्ट्रिप जर्सी और ब्लैक शॉर्ट में नजर आए। 
 
आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि, चोट के बावजूद उन्होंने शूट को पूरा करने का फैसला लिया था। रणबीर के हाथों में प्लास्टर बंधा हुआ है। 

 

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आएंगे। ये फिल्म जून 2020 में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। 

रणबीर कपूर इसके अलावा शमशेरा में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डाकू के किरदार में होंगे। वहीं, रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे।       

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।