लाइव टीवी

Ranveer Singh Photos: रणवीर सिंह के फैशन सेंस को देख क्रेजी हुए बॉलीवुड स्टार्स, कमेंट कर किया ये सवाल

Updated Jan 25, 2020 | 13:29 IST

Ranveer Singh Viral Photos: रणवीर सिंह फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखते ही बॉलीवुड स्टार्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Loading ...
Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है।
  • उनकी इस तस्वीरों पर बॉलीवुड स्टार्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।
  • रणवीर इन दिनों  जयेशभाई जोरदार की शूटिंग कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। एक्टर इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखने के बाद यूजर्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। इन तस्वीरों में एक्टर अजीबों-गरीब ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।

रणवीर सिंह ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे देखते हुए डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने लिखा- रियल रॉकस्टार। इसके साथ ही दीया मिर्जा ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा-कैसे कर लेते हो बेटा। इसके अलावा सोनू सूद ने कमेंट में लिखा- 'लाइफ सभी धारियों और डॉट्स के बारे में है। अलग होने की हिम्मत'। बता दें कि इसके अलावा यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा-लगता है सटक गया है। बेचारी दीपिका। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने पक्का दीपिका के कपड़े चुरा लिए हैं। एक और अन्य यूजर ने लिखा- कुछ तो गड़बड़ है इसमें, बेचारी दीपिका फंस गई है।

फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द नई फिल्म 83 में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो कपिल देव की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं रणवीर इन दिनों  जयेशभाई जोरदार की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वो एक गुजराती लड़के की भूमिका निभाने वाले हैं।

रणवीर सिंह इस साल फिल्म 83 और सूर्यवंशी में नजर आएंगे। फिल्म 83 इस साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका और रणवीर के अलावा, साकीब सलीम, पंकज त्रिपाठी,ताहिर भसीन जैसे एक्टर दिखाई देंगे।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।