लाइव टीवी

Rishi Kapoor Tweet: निधन के पांच दिन बाद पूरी हुई ऋषि कपूर की इच्छा, लिखा था- 'खोल देनी चाहिए शराब की दुकानें'

Updated May 04, 2020 | 20:14 IST

Rishi Kapoor Wish: ऋषि कपूर के निधन को लगभग पांच दिन बीत गए हैं। पांच दिन बाद ऋषि कपूर की इच्छा पूरी हो गई है। दरअसल ऋषि कपूर ने लॉकडाउन में एक खास मांग की थी।जानिए क्या थी ऋषि कपूर की ये इच्छा।

Loading ...
Rishi Kapoor
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर के निधन के छह दिन बाद उनकी इच्छा पूरी हो गई है।
  • ऋषि कपूर ने 28 मार्च 2020 को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए थे।
  • ऋषि कपूर ने इन ट्वीट्स में अपनी इच्छा जाहिर की थी।

मुंबई. ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स के जरिए सुर्खियों में रहते थे। अब उनके निधन के छह दिन बाद उनकी इच्छा पूरी हो गई है।  ऋषि कपूर ने अप्रैल में सोशल मीडिया पर लिखा था कि शराब की दुकान खोलने की परमिशन देनी चाहिए। आज से देशभर में शराब की दुकानें खुल गई हैं।

ऋषि कपूर ने 28 मार्च 2020 को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए थे। ऋषि कपूर ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था- 'सोचिए, सरकार को शाम के वक्त कुछ देर के लिए सभी शराब की दुकानें खोल देनी चाहिए।' 

ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा था- ' आप लोग मुझे मुझे गलत न समझे।आदमी घर में है और चारों तरफ डिप्रेशन और अनिश्चितता है। पुलिस, डॉक्टर,नागरिकों को थोड़ी राहत चाहिए। ब्लैक में तो बिक ही रही है।'

ऋषि कपूर ने लिखा- 'कोई दोगलापन नहीं'
ऋषि कपूर ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा था-'राज्य सरकारों को इस वक्त एक्साइज ड्यूटी के जरिए पैसों की सख्त जरूरत है। फ्रस्ट्रेशन के साथ डिप्रेशन भी न हो जाए। पी तो रहे हैं कानूनी वैधता कर दो। कोई दोगलापन नहीं। ये मेरे विचार हैं।'

आपको बता दें कि शराब की दुकान खोलने पर कई बॉलीवुड सेलेब्स नाराज हैं। जावेद अख्तर, रवीना टंडन और मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर इस फैसले के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इससे घरेलू हिंसा बढ़ेगी। 

बाणगंगा में विसर्जित की अस्थियां 
ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई स्थित बाणगंगा टैंक पर विसर्जित कर दिया है। रविवार को रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर सहानी ने अस्थियां विसर्जित करने के बाद ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए पूजा भी की। 

ऋषि कपूर की प्रेयर मीट की फोटो भी सामने आई थी। इस फोटो में रणबीर कपूर और नीतू कपूर नजर आए थे। दोनों काफी ज्यादा उदास नजर आ रहे थे। इसके अलावा नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद कहा है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।