लाइव टीवी

कियारा आडवाणी की मौसी थी सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड,19 साल की उम्र में हुआ था पहला प्यार

Shaheen Jaffery, Salman Khan
Updated Dec 27, 2020 | 09:15 IST

Salman Khan First girlfriend: सलमान खान आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। सलमान खान जब 19 साल के थे तो पहली बार उन्हें प्यार हुआ। जानिए सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड के बारे में...

Loading ...
Shaheen Jaffery, Salman KhanShaheen Jaffery, Salman Khan
Shaheen Jaffery, Salman Khan
मुख्य बातें
  • सलमान खान आज अपना 55वां बर्थडे है।
  • सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी थीं।
  • शाहीन जाफरी कियारा आडवाणी की मौसी हैं।

मुंबई.बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 55 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं। सलमान खान का अफेयर सोमी खान, संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय से रहा है। हालांकि, सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड महज 19 साल में बनी थीं। 

सलमान खान की बायोग्राफी 'बीइंग सलमान' में पहली गर्लफ्रेंड का विस्तार से जिक्र है। सलमान खान को पहला प्यार 19 साल की उम्र में हुआ था। उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम शाहीन जाफरी था। 

शाहीन जाफरी पेशे से मॉडल थीं। इसके अलावा वह दादा मुनी यानी अशोक कुमार की नातिन भी हैं। वहींं,कियारा आडवाणी की मौसी हैं। सलमान खान सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे। 

ShaheenJaffreyकासलमानखानकेसाथयहथारिश्ता,जानकरलगसकताहैझटकाkiaraadvaniauntshaheenjaffreywassalmankhanfirstgirlfriendbollywoodTadka

इस बात से थीं इंप्रेस 
सलमान खान की लाल रंग की स्पोर्टस कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी रहती थी। शाहीन भी उस वक्त इसी कॉलेज में पढ़ाई किया करती थीं। सलमान की ऐसी दीवानगी देखकर शाहीन इंप्रेस हो गई थीं।

विश्वदीप घोष ने ‘हाल ऑफ फेम सलमान खान’ में लिखा है सलमान ने शाहीन को बतौर गर्लफ्रेंड अपनी फैमिली से मिलवाया था। दोनों की फैमिली इस रिश्ते के लिए तैयार थी।  सलमान खान के परिवार को भी शाहीन बेहद पसंद थीं। 

संगीता बिजलानी के कारण हुआ ब्रेकअप 
शाहीन और सलमान का अफेयर चल रहा था। इसी दौरान सलमान की लाइफ में संगीता बिजलानी की एंट्री हुई थी। संगीता 1980 में मिस इंडिया रह चुकी थीं। संगीता बिजलानी उम्र में बढ़ी थीं। 

सलमान खान को संगीता की मैच्युरिटी काफी पसंद आई। वहीं, बॉयफ्रेंड बिंजू अली से ब्रेकअप के बाद अकेली थी। संगीता बिजलानी और सलमान खान की शादी के कार्ड छप गए, लेकिन आखिर में संगीता से भी ये शादी नहीं हो सकी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।