लाइव टीवी

बॉलीवुड में कभी ऊफान पर था इन जोड़‍ियों का प्‍यार, फ‍िर कड़वाहट के साथ खत्‍म हुआ र‍िश्‍ता

Updated Dec 27, 2020 | 09:50 IST

बॉलीवुड में अफेयर्स टूटते बनते रहते हैं। लेक‍िन कुछ ऐसे नाम हैं जो चर्चा में खूब रहे लेक‍िन एक नहीं हो पाए। जानें ऐसी 5 जोड़‍ियों के बारे में।

Loading ...

बॉलीवुड की फिल्मों में आपने कई प्रेम कहानियां देखी होंगी जो आपको प्रेरित करती हैं, लेकिन कहते हैं ना रियल लाइफ और रील लाइफ में काफी अंतर होता है। बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स हैं जो किसी फिल्म के सेट पर मिले और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। कुछ कपल्स हमेशा के लिए एक दूसरे के हो कर रह गए वहीं कुछ कपल्स ऐसे हैं जो हमेशा विवादों में घिरे रहे लेकिन कभी एक दूसरे के नहीं हो पाए। 

जानें वो चर्च‍ित कपल्‍स जो अपने अफेयर के ल‍िए चर्चा में रहे लेक‍िन कभी एक नहीं हो पाए - 

1. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

फिल्म बचना ऐ हसीनो के सेट से दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे लेकिन उनके रिश्ते के अंत ने सबको हैरान कर दिया था। दरअसल हुआ यह था कि दीपिका ने रणबीर कपूर को कई बार किसी और लड़कियों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था जिसके वजह से दीपिका ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ना सही समझा। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक दूसरे के साथ दोस्त बनकर कई फिल्में की हैं। जब-जब ये दोनों सितारे एक दूसरे के पास आते हैं तब-तब मीडिया के सवालों से बच नहीं पाते हैं।  

2. आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा 

शुरुआती दिनों में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी सबको बहुत पसंद आती थी, इन दोनों ने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से किया था। तभी से दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लग गई थीं, कहा जाता है कि कैमरा के पीछे यह दोनों सितारे एक-दूसरे को डेट किया करते थे। लेकिन किसी कारणवश 2017 में उन्होंने एक-दूसरे के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया था। इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत और रिश्ते का अंत हमेशा अफवाहों में ही सुनने को मिला है। 

3. टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

टाइगर श्रॉफ‌ और दिशा पाटनी ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कभी स्वीकारा नहीं है। इन दोनों सितारों को कई बार एक दूसरे के साथ देखा गया है, लेकिन हर बार यह रिलेशनशिप में होने की बात को नकार देते हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मालदीव छुट्टियां मनाने के लिए गए थे लेकिन अपने रिश्ते को छुपाने के लिए दोनों ने अपने अकेले की ही फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया ‌था। दिशा पाटनी ना ही सिर्फ टाइगर श्रॉफ के करीब रहती हैं बल्कि वह उनकी बहन कृष्णा और उनकी मां से भी जान पहचान रखती हैं। 

4. सलमान खान और ऐश्वर्या राय

हम दिल दे चुके सनम फिल्म के सेट से यह प्यार के पंछी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए थे लेकिन ऐश्वर्या राय को सलमान खान से प्यार के सिवाय हमेशा अपशब्द और निराशा ही मिली। 2001 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद ऐश्वर्या ने अपने रिलेशनशिप के बारे में शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि सलमान उन पर शक करते थे और उनके साथ गलत व्यवहार करते थे। सलमान खान से उनके फैंस को इस बात की जरा सी भी उम्मीद नहीं थी, लेकिन ऐश्वर्या राय का यह फैसला सराहनीय है। 

5. अमिताभ बच्चन और रेखा

बॉलीवुड के बिग बी और हुस्न की मलिका रेखा जब भी फिल्मों में एक दूसरे के साथ नजर आते थे वह लोगों की वाहवाही लूट लेते थे। इन दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी लगती थी और दर्शक यह चाहते थे कि दोनों एक दूसरे के हो जाएं लेकिन समय को शायद यह मंजूर नहीं था। यह खबर आती थी कि दोनों कलाकार एक-दूसरे को डेट किया करते थे। रेखा ने अपने इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकारा है कि वह अमिताभ बच्चन से आकर्षित थीं लेकिन अमित जी ने हमेशा इस बात को नकारा है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।