लाइव टीवी

Hyderabad Rape Case: सलमान खान ने रेपिस्टों को बताया शैतान,कहा- 'बेटी बचाओ नारा न रह जाए'

Updated Nov 30, 2019 | 19:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman Khan On Hyderabad Rape Case: हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ रेप और जिंदा जलाने की घटना से बी टाउन सेलेब्स भी गुस्से में हैं। अक्षय कुमार के बाद अब सलमान खान ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Loading ...
Salman Khan
मुख्य बातें
  • हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप की घटना से पूरे देश में आक्रोश है।
  • बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
  • सलमान खान और वरुण धवन ने इस घटना पर ट्वीट किया है।

मुंबई. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और जिंदा जलाने की घटना से पूरे देश में आक्रोश है। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। अब सलमान खान ने भी दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। 

सलमान खान ने इस घटना पर एक के बाद एक दो ट्वीट किए। सलमान ने लिखा- ये इंसान के भेष में सबसे बुरे शैतान हैं। निर्भया या हैदराबाद की  डॉक्टर जैसी महिलाओं का दर्द, तकलीफ और मौत के हमें एकजुट होना चाहिए। 

सलमान लिखते हैं- हमें इन शैतानों को खत्म करें जो हमारे बीच है। इससे पहले कोई निर्दोष महिला या उसका परिवार इस दर्द से गुजरे हमें इसे रोकना होगा। बेटी बचाव मात्र एक कैंपेन न रह जाए। इस बार इन शैतानों को बता दें कि हम एकजुट हैं। भगवान पीड़िता की आत्मा को शांति दें। 


   
वरुण धवन ने भी किए ट्वीट 
सलमान खान के अलावा वरुण धवन ने भी इस घटना पर ट्वीट किया है। वरुण धवन ने लिखा0 एक भारतीय होने के नाते हम कितनी चीजों की चर्चा और दिलचस्पी रखते हैं। पूरे देश को रेप की घटनाओं को रोकने के लिए साथा आना होगा।  

ट्वीट में वरुण धवन ने आगे लिखा- क्यों लड़कियों को इतनी आसानी से नुकसान पहुंचाया जाता है। क्या इन शैतानों में कानून का डर नहीं है? फिलहाल हम ये सुनिश्चित करें कि इस लड़की और उसके परिवार को न्याय मिले।  

अक्षय कुमार ने भी किया था ट्वीट 
अक्षय कुमार ने इस घटना पर लिखा- चाहे वो हेदराबाद की डॉक्टर हो, तमिलनाडु की युवति या फिर रांची की लॉ स्टूडेंट जिसका गैंगरेप हुआ है। मुझे लगता है कि बतौर एक समाज हम लगातार गिरते जा रहे हैं।  निर्भया जैसे भयावह केस को 7 साल हो गए हैं। हमारा नैतिक ढांचा लगातार बिखरते जा रहा है। हमें सख्त से सख्त कानून चाहिए। इस चीज को रोकना होगा।

पीड़िता तेलंगाना के शादनगर स्थित अपने घर से हॉस्पिटल अपने काम पर जा रही थी। बीच रास्ते में शमशाबाद में उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई ,जिससे वह रास्ते में ही फंस गई।  अगली सुबह उसका शव उस जगह से 30 किमी दूर शादनगर में एक अंडरब्रिज के नीचे से बरामद किया गया। महिला के साथ पहले रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर उसके शव को जला दिया गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।