लाइव टीवी

शनाया कपूर ने किया जबरदस्त बेली डांस, सुहाना खान की स्कर्ट पहन दिखाई दिलकश अदाएं

Updated Feb 06, 2021 | 09:27 IST

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया सनसनी बन गई हैं। शनाया ने वीडियो के साथ बताया कि उन्होंने बेली डांस करने के दौरान सुहाना खान की स्कर्ट का इस्तेमाल किया है।

Loading ...
Shanaya Kapoor
मुख्य बातें
  • संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है।
  • डेब्यू के बाद से ही शनाया कपूर के तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
  • शनाया ने बेली डांस करते हुए वीडियो शेयर की है।

मुंबई. संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कई वीडियो शेयर कर रही हैं। नए वीडियो में शनाया बेली डांस करती नजर आ रही हैं।

शनाया कपूर ने डांस के दौरान जो स्कर्ट पहनी है वह सुहाना खान की है। सुहाना ने वीडियो के कैप्शन में खुद ये बात बताई है। यही नहीं, उन्होंने सुहाना खान को थैंक यू भी कहा है।  

वीडियो में शनाया कपूर के साथ उनकी डांस इंस्ट्रक्टर संजना मुथरेजा नजर आ रही हैं।  शनाया के इस वीडियो को एक दिन में लगभग एक लाख व्यूज मिल चुके हैं। 

हुए तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स 
शनाया ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। कुछ ही दिनों में शनाया के तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं। आपको बता दें कि शनाया, अनन्या पांडे और सुहाना खान बेस्टफ्रेंड्स हैं। 

शनाया कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समुद्र किनारे कई फोटोज शेयर की है। कुछ फोटो में शनाया कपूर बिकिनी में नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ फोटोज में वह टू पीस में नजर आ रही हैं। 

जल्द कर सकती हैं डेब्यू
शनाया के इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू कर सकती हैं। शनाया के पिता संजय कपूर ने जूम डिजिटल के साथ बातचीत में कहा कि उनकी बेटी के डेब्यू में मौजूदा कोरोना महामारी के कारण देरी हो रही है। 

संजय कपूर के मुताबिक उम्मीद है कि शनाया कपूर बहुत जल्द होगा। शनाया की इंडस्ट्री में शुरुआत हो चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम की जिम्मेदारी संभाली थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।