लाइव टीवी

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार शनाया कपूर, पिता संजय कपूर ने बेटी को लेकर कही ये बात

Updated Aug 23, 2020 | 17:20 IST

Sanjay Kapoor on Shanaya Kapoor's Bollywood debut: एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। शनाया ने हाल ही में असिस्टेंट डायरेक्टर का भी काम किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
संजय कपूर और शनाया कपूर
मुख्य बातें
  • बॉलिवुड में एक और स्‍टार किड की एंट्री होने वाली है
  • स्‍टारकिड्स की फेहरिस्‍त में नया नाम शनाया कपूर का है
  • शनाया कपूर बॉलिवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं। पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि शनाया कपूर बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। हालांकि, अब इन अटकलों पर विराम लग लगया है। संजय कपूर ने खुद कंफर्म किया है कि उनकी बेटी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। एक्टर ने जूम डिजिटल के साथ बातचीत में कहा कि उनकी बेटी के डेब्यू में मौजूदा कोरोना महामारी के कारण देरी हो रही है। उम्मीद है कि यह बहुत जल्द होगा।


शनाया कपूर के फिल्म पर्दे पर नजर आने में अभी भले ही वक्त हो लेकिन वह इंडस्ट्री में शुरुआत कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम की जिम्मेदारी संभाली थी। इस फिल्म में जाहन्वी कपूर ने अहम रोल निभाया है। वहीं, फिल्म के निर्देशन शरण शर्मा ने किया था। संजय कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'मुझे खुशी है कि शनाया ने फिल्मों की इस खूबसूरत दुनिया में अपने सफर की शुरुआत एक अस्सिटेंट डायरेक्टर के रूप में शरण शर्मा आपके साथ की, आप एक बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक हैं और एक सुपर इंसान भी। 


शनाया कपूर पिछले साल पेरिस में Le Bal इवेंट को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। यह एक फैशन और सोशल इवेंट है जिसमें अपर क्लास और मशहूर परिवारों की लड़कियां शिरकत करती हैं। शनाया ने इस इवेंट के लिए रेड ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। उनसे पहले साल 2017 में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने भी le Bal में शिरकत की थी। इस इवेंट का आगाज साल 1958 को हुआ था। ये इवेंट हर साल नवंबर के महीने में होता है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।