लाइव टीवी

Box Office Collection:150 करोड़ के करीब पहुंची तान्हाजी, औंधे मुंह गिरी दीपिका पादुकोण की छपाक

Updated Jan 19, 2020 | 15:52 IST

Tanhaji box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी की कमाई लगातार बढ़ रही है। नौवें दिन फिल्म की कमाई पहले दिन के मुकाबले ज्यादा है। वहीं, दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक औंधे मुंह गिरी है।

Loading ...
Tanhaji Vs Chhapaak
मुख्य बातें
  • अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है।
  • तान्हाजी के मुकाबले छपाक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है।
  • तान्हाजी को अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज से भी टक्कर मिल रही है।

मुंबई. अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी की बॉक्स ऑफिस में कमाई की रफ्तार लगातार जारी है। तान्हाजी ने एक हफ्ते में 145.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म तान्हाजी आज 150 करोड़ की कमाई कर लेगी। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 9वें दिन तान्हाजी का कलेक्शन पहले दिन से भी ज्यादा है। फिल्म ने शनिवार को 16.36 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते शुक्रवार को फिल्म ने 10.06 करोड़ रुपए, शनिवार को 16.36 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने 145.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म आज 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वीकडेज में फिल्म 175 करोड़ की कमाई कर लेगी। फिल्म गुड न्यूज से ज्यादा अच्छा ट्रेंड कर रही है।  

तान्हाजी भारत में तीन हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। तान्हाजी की टक्कर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से थी। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक छपाक ने अभी तक महज 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

तान्हाजी को छपाक के अलावा अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज से भी टक्कर मिल रही है। सुमित कादेल के मुताबिक गुड न्यूज ने भारत में 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।