लाइव टीवी

Tara Sutaria- Aadar Jain: तारा सुतारिया ने इसलिए छुपाई आदर जैन संग र‍िश्‍ते की बात, खुद किया खुलासा

Updated Sep 11, 2020 | 13:17 IST

बॉलीवुड अदाकारा तारा सुतारिया काफी समय से आदर जैन संग र‍िलेशन को लेकर चर्चा में थीं लेकिन उन्‍होंने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। अब उन्‍होंने बताया कि क्‍यों उन्‍होंने दुनिया से ये र‍िश्‍ता छुपाया।

Loading ...
Tara Sutaria and Aadar Jain
मुख्य बातें
  • आदर जैन संग र‍िलेशनश‍िप में हैं बॉलीवुड अदाकारा तारा सुतारिया
  • रणबीर कपूर की छोटी बुआ रीमा जैन के बेटे हैं आदर जैन
  • इंटरव्‍यू में तारा ने बताया क्‍यों छुपाया दुनिया से ये र‍िश्‍ता

करण जौहर की फ‍िल्‍म स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्‍यू करने वाली बॉलीवुड अदाकारा तारा सुतारिया काफी समय से आदर जैन संग र‍िलेशन को लेकर चर्चा में थीं। आदर और तारा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। दोनों के रिलेशन की खबरें खूब छपीं लेकिन उन्‍होंने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। अब तारा सुतारिया ने बताया कि क्‍यों उन्‍होंने दुनिया से ये र‍िश्‍ता छुपाकर रखा। 

पिंकविला को दिए इंटरव्‍यू में तारा सुतारिया ने आदर जैन संग रिलेशन पर खुलकर बात की। उन्‍होंने कहा कि यदि आप किसी के साथ हैं, तो यह स्पष्ट रूप से निजी और बहुत पवित्र है। काम में बहुत सारी चीजें निजी होती हैं और इसलिए वह लोगों के साथ निजी चीजों को शेयर करना पसंद नहीं करतीं। 

उन्‍होंने कहा कि वह 'सुंदर' चीज को छिपाने में विश्वास नहीं करती हैं लेकिन जब बाद रिश्‍ते की हो तो कई हस्तियां अपने रिश्ते के बारे में चुप रहती हैं। तारा ने कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को खुद तक सीमित रखना चाहती हैं। वह कभी भी इस बात से परेशान नहीं होतीं कि उनके बारे में कौन क्या सोचता है।

बता दें कि तारा सुतारिया और आदर जैन अक्‍सर साथ नजर आते हैं। बॉलीवुड की पार्टियों में भी दोनों एक साथ नजर आते हैं। इस साल दोनों नए साल की छुट्टियां मनाकर वापस आए थे तो मुंबई एयरपोर्ट पर साथ थे। आदर के भाई अरमान की शादी में दोनों साथ दिखे तो खूब तस्‍वीरें छपी थीं। पिछले महीने, तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। तारा ने अंग्रेजी काव्य की एक मशहूर पंक्ति लिखी 'हमेशा तुम्हारी हूं। हमेशा मेरे हो। ये प्यार हम दोनों का है। मेरे फेवरेट शख्स आदर जैन को जन्मदिन की बधाई।'

कौन हैं आदर जैन 

आदर जैन बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की छोटी बुआ रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं और इस नाते वो रणबीर के चचेरे भाई हैं। आदर ने साल 2017 में आई फिल्म 'कैदी बैंड' में बतौर लीड एक्टर उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले वो रणबीर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।