लाइव टीवी

Mona Shourie Birthday: जब मोना शौरी को पिकनिक पर ले गए बोनी कपूर, घर लौटते ही श्रीदेवी ने दी थी गालियां

Updated Feb 03, 2020 | 06:28 IST

Mona Shourie Birthday: अर्जुन कपूर की मम्मी मोना शौरी का 3 फरवरी को बर्थडे हैं। मोना शौरी की साल 2012 में निधन हो गया था। जानिए मोना शौरी, श्रीदेवी और बोनी कपूर का ये किस्सा...

Loading ...
Mona Shourie, sridevi, Boney kapoor
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर की मम्मी मोना कपूर शौरी का आज 3 फरवरी को जन्मदिन है।
  • साल 2012 में कैंसर की बीमारी के कारण मोना शौरी का निधन हो गया था।
  • मोना ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी पर कई खुलासे किए थे।

अर्जुन कपूर की मम्मी और बोनी कपूर की पहली वाइफ मोना कपूर शौरी का आज 3 फरवरी को जन्मदिन है। साल 2012 में कैंसर की बीमारी के कारण मोना शौरी का निधन हो गया था। श्रीदेवी के कारण मोना और बोनी कपूर का तलाक हो गया। मोना ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी पर कई खुलासे किए थे। यही नहीं, श्रीदेवी को बोनी कपूर का अपनी वाइफ और बच्चों को बाहर ले जाना भी पसंद नहीं था।  

स्टारडस्ट मैग्जीन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर मोना और बच्चों के साथ बाहर गए थे। ये सुनकर श्रीदेवी काफी गुस्सा हो गई थीं। बोनी कपूर जब वापस घर लौटे तो श्रीदेवी उन पर बहुत चिल्लाई थी। श्रीदेवी बोनी कपूर को गालियां बकने लगी थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी ने बोनी कपूर से कहा कि- 'तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो। अगर तुम्हें अपने बीवी और बच्चे इतने ही प्यारे हैं तो वापस उनके पास चले जाओ। तुम धोखेबाज और झूठे हो'

पड़ोसी ने बताई थी ये बात

बोनी कपूर के एक पड़ोसी ने स्टारडस्ट से कहा- 'श्रीदेवी को ये समझना चाहिए कि बोनी कपूर अपने बच्चों से काफी प्यार करते हैं। उन्हें बाहर ले जाने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। आखिरकार वह उनके पिता हैं।'

बोनी कपूर के बिल्डिंग में रहने वाले एक अन्य शख्स ने कहा-'बोनी कपूर को श्रीदेवी की दिमागी हालत समझनी चाहिए थी। दरअसल दोनों की अभी शादी नहीं हुई थीं। ऐसे में श्रीदेवी के मन में असुरक्षा की भावना आ गई थीं।'

19 साल में हुई थीं शादी

मोना और बोनी कपूर की जब शादी हुई तो वह महज 19 साल की थीं। डीएनए से बातचीत में मोना कपूर ने कहा था कि- 'हमारी शादी केवल 13 साल पुरानी थी। यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो मुझे काफी धक्का लगा।'

 बकौल मोना शौरी-'मेरे पास दूसरा मौका देने के लिए अब कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर था। पिता की दूसरी शादी का असर अर्जुन कपूर और अंशुला पर भी पड़ा था। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा था।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।