लाइव टीवी

पहली किस करते वक्त टाइटैनिक के बारे में सोच रहे थे वरुण धवन, गर्लफ्रेंड से मिल चुका है प्यार में धोखा

Updated Jan 25, 2021 | 19:48 IST

वरुण धवन और नताशा दलाल रविवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली किस के बारे में खुलासा किया था। यही नहीं, वरुण धवन ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में बताया था।

Loading ...
Varun Dhawan, Natasha Dalal
मुख्य बातें
  • वरुण धवन ने नताशा दलाल से शादी रचाई है।
  • शादी से पहले वरुण धवन को प्यार में धोखा मिल चुका है।
  • वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली किस का किस्सा शेयर किया था।

मुंबई. वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरुण और नताशा की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। वरुण धवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें शेयर करते हैं। वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली किस के बारे में बताया था। 

इंडिया टुडे से बातचीत में वरुण धवन ने बताया था कि जब उन्होंने पहली किस की थी तब वह महज 13 साल के थे। बकौल वरुण धवन, 'मैं उस लड़की का नाम नहीं बताऊंगा।'

वरुण आगे कहते हैं, 'मैं तब 13 साल का था, वह मुझसे छोटी थीं। ये बिल्डिंग के पीछे हुआ था। मुझे नहीं पता ता क्यों, पर मैंने सोचा कि मैं ये करने जा रहा हूं। मैंने टाइटैनिक फिल्म देखी थी।'

नताशा दलाल से पहले भी थी गर्लफ्रेंड
वरुण धवन ने कहा, 'काफी देर तक घबराने के बाद उसका धैर्य जवाब दे रहा था। उसे मुझे पकड़ लिया और कहा कि 'आप क्या कर रहे हो? इसके बाद हम दोनों ने किस किया।' 

वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कॉलेज टाइम के दौरान एक रिलेशनशिप में थे। ये काफी सीरियस रिलेशनशिप था। हालांकि, ये केवल चार महीने ही चला।  वरुण धवन के मुताबिक उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड धोखा दे रही थी। ऐसे में उन्होंने उस लड़की से ब्रेकअप कर लिया था। 

ऐसा था वेडिंग आउटफिट
वरुण के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो उन्होंने गोल्ड फ्लोरल वर्क वाली ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी। इसके साथ एक्टर ने ब्लू दुपट्टा और मोजरी पहनी। जानकारी के मुताबिक वरुण का वेडिंग लुक डिजाइनर कुणाल रावल ने तैयार किया था।

नताशा दलाल की बात करें तो अपने वेडिंग डे पर गोल्ड बीडेड वर्क वाला ऑफ व्हाइट लहंगा पहना। इस सीक्विन पैटर्न वाले लहंगे में नताशा ने डीप वी-नेकलाइन 3/4 स्लीव्स वाला ब्लाउज और जरी दुपट्टा कैरी किया। इस लुक के साथ नताशा ने डायमंड ज्वैलरी पहनी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।