लाइव टीवी

Valentine Day 2021: दीपिका-रणवीर, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस तक, बॉलीवुड के इन कपल के लिए हर दिन वैलेंटाइन डे

Updated Feb 07, 2021 | 13:22 IST

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। बी टाउन में ऐसे कई कपल हैं जो हर एक जोड़े को कपल गोल्स दे रहे हैं। इनमें दीपिका-रणवीर से लेकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तक शामिल हैं।

Loading ...
Valentines Week
मुख्य बातें
  • प्यार के हफ्ते यानी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत सात फरवरी से हो गई है।
  • बी टाउन सेलेब्स पिछले कई साल से कपल गोल्स दे रहे हैं।
  • दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, विरुष्का और वरुण नताशा ऐसे ही पॉपुलर कपल हैं।

मुंबई. प्यार के हफ्ते यानी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। बी टाउन भी इस हफ्ते को खास तरीके से मनाने जा रहा है। बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स हैं जो पिछले कुछ साल से सोशल मीडिया पर कपल गोल्स दे रहे हैं। 

बी टाउन के पॉपुलर कपल की बात करें तो सबसे पहले नाम आता है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। दीपवीर के नाम से पॉपुलर ये जोड़ी पिछले सात साल से सबसे क्यूट जोड़ी है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार भरे पल को फैंस के साथ शेयर करते हैं। दीपिका और रणवीर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। 

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
विरुष्का नाम से पॉपुलर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, दोनों इससे पांच साल पहले यानी साल 2012 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

विराट और अनुष्का ने हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ दिया है। इस कारण ये कपल हर एक जोड़े के लिए एक प्रेरणा है। इस साल दोनों बेटी के पेरेंट्स बने हैं। 

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। सोशल मीडिया पर ये कपल अक्सर अपने प्यार भरे पल शेयर करते हैं। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिका में निक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। 

वरुण धवन और नताशा दलाल 
वरुण धवन और नताशा दलाल जनवरी में शादी के बंधन में बंधे हैं। हालांकि, ये कपल बचपन से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। वरुण धवन अपने कई इंटरव्यू में नताशा दलाल की तारीफ करते हैं। 


24 जनवरी 2021 को दोनों ने अलीबाग के द मेंशन हाउस में सात फेरे लिए थे। नताशा दलाल पेशे से एक फैशन और इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनका अपने ही नाम से एक फैशन लेबल चलता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।