लाइव टीवी

Throwback: 'मैंने दी सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में, फिर भी मिलते हैं अच्छे पैसे' जब करीना कपूर ने किया था खुलासा

Updated Feb 07, 2021 | 11:38 IST

करीना कपूर आज बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं।हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दी थी। जानिए तब क्या कहा था करीना कपूर ने...

Loading ...
Kareena Kapoor
मुख्य बातें
  • करीना कपूर जल्द ही दोबारा मां बनने जा रही हैं।
  • करीना कपूर ने एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दी थी।
  • करीना कपूर ने खुद इस बात को स्वीकार किया था।

मुंबई. करीना कपूर जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के बावजूद करीना कपूर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। हालांकि, एक वक्त था जब उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। उस दौरान करीना ने खुद इस बात को स्वीकार किया था। 

साल 2004 में एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में कहा कि, 'जब मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप होती है तो बुरा लगता है। हालांकि, अब मुझे इसकी आदत हो गई है।' 

बकौल करीना, 'मेरे नाम कई फ्लॉप है, लेकिन अभी भी लोग मेरे पास स्क्रिप्ट लेकर आते हैं और मुझे अच्छे पैसे देते हैं। मैं ही एक एक्ट्रेस हूं जिसने इतने सारे फ्लॉप दिए होंगे।'
  

फैन फॉलोविंग देखकर हूं हैरान
करीना आगे कहती हैं, 'मैं इसे लेकर बेहद ईमानदार हूं। ये बहुत ही अजीब है कि मेरी फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ रही है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। मेरी फ्लॉप फिल्मों का मेरे करियर पर कोई असर नहीं हुआ।'

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका फ्लॉप फिल्मों के कारण करियर बर्बाद हो गया। हालांकि, करीना कपूर फ्लॉप फिल्मों के बावजूद आगे बढ़ती रही और एक के बाद एक कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही।  

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ बनने जा रही है। फिल्म से करीना का पहला लुक जारी हो गया है। 

करीना फिलहाल अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। करीना कपूर इसके अलावा करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।