लाइव टीवी

Panipat Song Mard Maratha: अर्जुन कपूर की पानीपत का गाना 'मर्द मराठा' आया सामने, दिखी मराठों की गौरव गाथा

Updated Nov 13, 2019 | 12:17 IST |

Panipat First Song: फिल्म पानीपत का पहला गाना 'मर्द मराठा' रिलीज हो गया है। इसमें मराठों की गौरव गाथा को दिखाया गया है। गाने में अर्जुन कपूर, कृति सेनन नजर आ रहे हैं।

Loading ...

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्म पानीपत को लेकर सुर्खियों में हैं। इस पीरियड फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर हैं। फिल्म में पहली बार अर्जुन कपूर और कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी। इनके साथ ही लीड रोल में संजय दत्त भी दिखेंगे। फिल्म में अर्जुन मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ का रोल निभा का रोल प्ले करने वाले हैं, वहीं संजय अफगानिस्तान के दुर्रानी वंश के राजा अहमद शाह अबदाली का किरदार निभाएंगे। इसका ट्रेलर पहले ही आ चुका है और पानीपत का पहला गाना 'मर्द मराठा' रिलीज हुआ है। इस गाने में मराठों की वीरता और गौरव का दिखाया गया है। इस फिल्म में पानीपत की तीसरी लड़ाई दिखाई जाएगी। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। पानीपत 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। इसकी सीधी टक्कर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर पति पत्नी और वो से होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।