लाइव टीवी

बोल्ड फोटोज से भरा है संजय कपूर की बेटी शनाया का इंस्टाग्राम अकाउंट, बिकिनी में ढहा रही हैं कहर

Updated Jan 30, 2021 | 14:43 IST

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया है। शनाया के इंस्टाग्राम में कई बोल्ड और बिकिनी फोटोज हैं। देखें शनाया की बोल्ड फोटोज...

Loading ...
Shanaya Kapoor
मुख्य बातें
  • शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया है।
  • शनाया कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट बोल्ड फोटोज से भरा हुआ है।
  • फोटोज में शनाया कपूर बिकिनी में नजर आ रही हैं।

मुंबई. संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम पब्लिक कर दिया है। शनाया कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट बहुत सारी बोल्ड फोटोज से भरा हुआ है। 

शनाया कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समुद्र किनारे कई फोटोज शेयर की है। कुछ फोटो में शनाया कपूर बिकिनी में नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ फोटोज में वह टू पीस में नजर आ रही हैं। 

शनाया कपूर की फोटोज में उनके खास दोस्त और परिवारवालें भी नजर आ रहे हैं। शनाया कपूर के इंस्टाग्राम पब्लिक होने के बाद उनके पिता संजय कपूर ने लिखा, 'मेरी लड़की शनाया कपूर इंस्टाग्राम पर... कृपया इस पर अपना प्यार बरसाएं'

दोस्तों ने ऐसे किया स्वागत 
शनाया के दोस्तों में अनन्या पांडे, सुहाना खान, नव्या नंदा और अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप भी शामिल हैं। शनाया के आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों ने स्वागत किया है। 

शनाया के फोटोज से उनकी फिटनेस पर भी लोगों का ध्यान जा रहा है। एक फोटो में शनाया कपूर व्हाइट टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं। फोटो में उनके एब्स साफ नजर आ रहे हैं। 

कर सकती हैं बॉलीवुड डेब्यू 
शनाया के इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू कर सकती हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने भी अपना इंस्टा अकाउंट पब्लिक किया था। 

संजय कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। शनाया कपूर ने अमेरिका के न्यूयॉर्क से पढ़ाई की है। इसके अलावा वह एक बॉलीवुड डायरेक्टर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुकी हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।