लाइव टीवी

Divyanka Tripathi B'day Special: स्टाइल क्वीन हैं दिव्यांका, देखें 5 बार जब देसी गर्ल बन एक्ट्रेस ने उड़ाए होश

Updated Dec 14, 2019 | 08:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Divyanka Tripathi Birthday Special: दिव्यांका त्रिपाठी 14 दिसंबर को 35वां बर्थडे मना रही हैं। देखें स्टाइल क्वीन दिव्यांका के कुछ खास देसी अवतार...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Divyanka Tripathi Birthday Special: देखें जब 5 बार दिव्यांका ने देसी गर्ल बन उड़ाए फैंस के होश
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी का शो ये हैं मोहब्बतें जल्द ही बंद होने वाला है
  • दिव्यांका टीवी की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं
  • देखें, दिव्यांका की कुछ स्टाइलिश फोटोज

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की नामी एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। दिव्यांका की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वे टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में नजर आ रही थीं। ये शो खत्म होने जा रहा है। 6 साल तक दिव्यांका ने इस शो में इशिता भल्ला का किरदार निभाया और फैंस के दिलों पर राज किया। 14 दिसंबर को दिव्यांका का 35वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको दिखाते हैं दिव्यांका की कुछ स्टाइलिश फोटोज। एथनिक आउटफिट्स में दिव्यांका की तस्वीरें आपको भी उनका दीवाना बना देंगी।

लुक 1
दिव्यांका यहां एक स्टाइलिश ब्लू प्लेन साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ एक प्रिंटेड ब्लाउज कैरी किया है। साड़ी में दिव्यांका का ये लुक देखने लायक है।

लुक 2
एक वाइट शरारा में दिव्यांका का एथनिक अवतार बेहद स्टनिंग लग रहा है। इस पर गोल्डन वर्क किया गया है। शादी सीजन के लिए उनका ये आउटफिट परफेक्ट है।

लुक 3
येलो अनारकली में दिव्यांका कहर ढा रही हैं। उन्होंने इसके साथ एक प्रिंटेड फ्लोरल दुपट्टा पेयर किया है। दिव्यांका ने अपने लुक गोल्डन ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। 

लुक 4
इस फोटो में दिव्यांका एक बेबी पिंक शरारा में नजर आ रही हैं। इस पर फ्लोरल प्रिंट है। उन्होंने फुल स्लीव्ज कुर्ते के साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है, जिसमें टैसल्स लगे हैं। ये आउटफिट उन पर बहुत फब रहा है।

लुक 5
यहां दिव्यांका एक फ्लोरलेंथ मस्टर्ड अनारकली में लाजवाब लग रही हैं। उन्होंने इसके साथ एक शीयर कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टा कैरी किया है, जिस पर हैवी गोल्डन एम्ब्रॉएडरी है।

आपको बता दें कि दिव्यांका को टीवी सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से पहचान मिली। इसके बाद वे कुछ शोज में नजर आईं। लेकिन ये हैं मोहब्बतें ने उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।