लाइव टीवी

Filmfare award 2020: काजोल समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने पहनी सबसे खराब ड्रेस, एक तो है बॉलीवुड की 'क्वीन'

Updated Feb 16, 2020 | 08:49 IST

Worst Dresses actresses in Filmfare: फिल्मफेयर अवॉर्ड की शाम को खूबसूरत बनाने के लिए कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। लेकिन यहां कुछ स्टार्स अपने ड्रेस से फैंस को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहे।

Loading ...
Filmfare 2020
मुख्य बातें
  • फिल्मफेयर अवॉर्डस में नहीं चला इन हसीनाओं का जादू।
  • प्रीति जिंटा, काजोल समेत इन सेलेब्स ने पहनी सबसे खराब ड्रेस।
  • एक तो है बॉलीवुड सिनेमा की 'क्वीन'।

65th filmfare awards 2020: शनिवार को 65वें एमेजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड में बहुत से बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। इस अवॉर्ड शो में सेलेब्स एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक नजर आए। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस के फैशन के साथ किए गए एक्सपेरिमेंट फेल हो गए। बता दें कि गुवाहाटी में 65वें एमेजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड में कई एक्ट्रेसेस ने अपने फैशनसेंस से लोगों को निराश किया ।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है तापसी पन्नू का। भले ही उन्होंने अपने लुक में एक्सपेरिमेंट किया हो लेकिन लोगों का उनका ये लुक पसंद नहीं आया। बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड में उन्होंने वन साइड शोल्डर ब्लैक आउटफिट कैरी किया था। उनके इस ड्रेस पर फ्रिल डिजाइन बनाए गए थे। इसके साथ उन्होंने ओवर ड्रामाटिक आई मेकअप किया था।

लेकिन आउटफिट के साथ उनका लुक बिल्कुल भी मैच नहीं कर रहा था। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली तापसी का ये फैशनसेंस लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

दीपिका पादुकोण फिल्म फेयर अवॉर्ड में पिंक कलर के गाउन में नजर आईं। एक्ट्रेस इस लुक के साथ अपने बालों को स्ट्रेट रखा था। ऐसे में उनका ये लुक लोगों को खास पसंद नहीं आया। अक्सर बॉलीवुड में फैशन से लोगों का दिल जीतने वाली दीपिका पादुकोण के इस लुक ने लोगों को निराश किया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड में काजोल यलो कलर के गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया था। आउटफिट की बात करें तो इस ड्रेस में एक्ट्रेस ने अपना चार्म बढ़ाने के चक्कर में उल्टा खो दिया है। एक्ट्रेस के आउटफिट का ये कलर आंखों में चुभ रही है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड में सबसे खराब ड्रेस की लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम आता है। एक्ट्रेस यहां शिमरी पैंट सूट ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को पोनी बनाया हुआ था। उनका ये एक्सपेरिमेंट लोगों को खास पसंद नहीं आया।

बॉलीवुड से दूर रहने वाली प्रीति जिंटा भी फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 में नजर आईं। एक्ट्रेस यहां रेड कलर के गाउन में नजर आईं। प्रीति ने रफल्ड गाउन के साथ ब्लैक बेल्ट भी कैरी किया था, इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप किया था। उनके इस लुक को देखकर कह सकते हैं कि प्रीति जिंटा इससे बेहतर कुछ और ट्राई कर सकती थी।

बॉलीवुड में अपनी हॉटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली वाणी कपूर फिल्मफेयर में अपना जादू नहीं चला पाई। एक्ट्रेस यहां क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं थी। इवेंट के हिसाब से उनका ये लुक बोर कर रहा है। बता दें कि नेट प्रिंटेड साड़ी के उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था। वाणी कपूर ने इस मेगा इवेंट जरुर कुछ अलग ट्राई करने का सोचा, लेकिन इसके बावजूद वो दर्शकों को इंप्रेस करने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।