लाइव टीवी

82 साल की उम्र में ट्विटर पर आए रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी? जानिए क्या है अकाउंट का सच

Updated Apr 19, 2020 | 20:16 IST

Ravan On Twitter: रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी ने 82 साल की उम्र में ट्विटर डेब्यू किया है। सोशल मीडिया पर इसके बाद से ही #RavanOnTwitter ट्रेंड करने लगा है।

Loading ...
Arvind Trivedi
मुख्य बातें
  • अरविंद त्रिवेदी ने 82 साल की उम्र में ट्विटर पर डेब्यू किया है।
  • सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही रावण ऑन ट्विटर ट्रेंड करने लगा है।
  • अरविंद त्रिवेदी ने अपने ट्वीट में देश की जनता से भी अपील की है

मुंबई. रामायण के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी का सोशल मीडिया पर अकाउंट सामने आया है। कहा जा रहा है कि 82 साल की उम्र में अरविंद त्रिवेदी ने ट्विटर पर डेब्यू किया है। अरविंद त्रिवेदी के सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही रावण ऑन ट्विटर ट्रेंड करने लगा है। हालांकि, ये अकाउंट फर्जी है।

नवभारत टाइम्स से बातचीत में अरविंद त्रिवेदी के परिवार ने इसका खंडन किया है। उनकी बेटी एकता ने कहा है कि- पापा ने ट्विटर पर कोई भी अकाउंट नहीं बनाया है।ऐसे में ये अकाउंट फर्जी है। 

अरविंद त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर डेब्यू करने के बाद लिखा- बच्चों के कहने पर और आपके प्रेम के कारण मैं ट्विटर पर आया हूं, यह मेरी ऑरिजनल आईडी है। जो भी इस ट्वीट को #RavanOnTwitter के साथ रीट्वीट करेगा मैं निःसंकोच उन्हने फॉलो करूंगा। 
 

वीडियो हुआ था वायरल 
अरविंद त्रिवेदी का इससे पहले एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह टीवी के सामने बैठे हैं। टीवी में रामायण का सीता हरण का एपिसोड चल रहा है। रावण सीता का हरण कर लेता हैं। वहीं, माता सीता मदद के लिए भगवान श्री राम और लक्ष्मण को बुलाती हैं। 

अरविंद त्रिवेदी रामायण के इस सीन को देखने के बाद बेहद इमोशनल हो गए हैं। वह हाथ जोड़कर दर्शकों से माफी भी मांग रहे हैं। आपको बता दें कि रामायण को दूरदर्शन पर बेहतरीन टीआरपी मिल रही है। 

अमरीश पुरी थे रावण के लिए पहली पसंद 
रामायण में रावण के रोल के लिए अरविंद त्रिवेदी नहीं, बल्कि अमरीश पुरी पहली पसंद थे। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने इसका खुलासा किया है। वहीं, अरविंद त्रिवेदी ने केवट के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। 

<iframe width="510" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/f1IhVvYbNYM" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>

अरुण गोविल ने बताया कि-  रामानंद सागर ने उनका ऑडिशन लिया और अरविंद को देखा तो उन्हें लगा कि रामायण के लिए रावण मिल गया। अरविंद ने बताया था कि रामानंद सागर उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ गए थे कि अरविंद रावण के रोल के लिए परफेक्ट हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।