लाइव टीवी

Bigg Boss OTT: फैंस के मामले में कौन है खिलाड़ियों का खिलाड़ी, किस कंटेस्टेंट के पास हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

Updated Aug 18, 2021 | 14:37 IST

Bigg Boss OTT: बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के लिए फैन फॉलोइंग बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। बिग बॉस 15 ओटीटी में इस बार कई तगड़े सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। चलिए जानते हैं किसके पास सबसे ज्यादा फैन बेस है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
बिग बॉस ओटीटी में इस कंटेस्टेंट का फैन बेस है सबसे तगड़ा 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 में मिलिंद गाबा के पास हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स।
  • फैन फॉलोइंग के मामले में मिलिंद गाबा को अक्षरा सिंह टक्कर देती हैं।
  • निशांत भट्ट के पास सबसे कम फॉलोअर्स हैं।

Bigg Boss OTT: दर्शकों में बिग बॉस को लेकर एक अलग ही दीवानगी देखी जाती है। जब भी बिग बॉस का नया सीजन टीवी पर आता है तब लोग उसे देखने के लिए बेहद उत्साहित हो जाते हैं। इस बार बिग बॉस 15 के घर में आने के लिए पहले कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस 15 ओटीटी पर बेहतरीन प्रदर्शन करना पड़ेगा। 6 हफ्तों के बाद यह पता चल जाएगा कि इन कंटेस्टेंट्स में से कौन बिग बॉस 15 के घर में जाने के लिए कामयाब हुआ है। बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के लिए फैंस बहुत जरूरी माने जाते हैं। यह सिर्फ इनकी पापुलैरिटी को ही नहीं बल्कि यह भी दर्शाता है कि किसके खाते में कितना वोट जाएगा। हालांकि, फैसला तो गेम्स खेलने के बाद ही सामने आता है। इस बार बिग बॉस 15 ओटीटी में कई नामी सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। यह सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आते हैं जिनके पास फैंस की कमी नहीं है। जिसके चलते इनके बीच फैंस को लेकर कड़ी टक्कर होने वाली है।

मिलिंद गाबा

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक मिलंद गाबा अब बॉलीवुड में भी अपना मुकाम हासिल करने की जद्दोजहद में लगे हैं। अगर फैन फॉलोइंग की बात की जाए तो मिलिंद गाबा बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देते हैं क्योंकि इनके पास 4.7 मिलियन फैंस हैं। 

अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अक्षरा सिंह के फैंस कुछ कम नहीं हैं। कहा जाता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का सिक्का चलता है। इनके पास 3.3 मिलीयन फैंस हैं। 

शमिता शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ समय से शमिता शेट्टी चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि इनके पास भी फैंस की कमी नहीं है। शमिता शेट्टी को करीब 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

रिधिमा पंडित 

टीवी इंडस्ट्री में रिधिमा पंडित का काफी नाम है। वह कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। बहू हमारी रजनीकांत और खतरों के खिलाड़ी 9 फेम रिद्धिमा अब बिग बॉस 15 ओटीटी में टक्कर दे रही हैं। इनके पास 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

राकेश बापट

राकेश बापट ने टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वो कई टीवी सीरियल्स और बॉलीवुड फिल्में कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें करीब 1 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

दिव्या अग्रवाल

टीवी की टॉप एक्ट्रेसेज में दिव्या अग्रवाल का भी नाम आता है। वह कई बार कॉन्ट्रोवर्सी में भी घिर चुकी हैं। दिव्या अग्रवाल के करीब 2.5 मिलियन फैंस हैं।

नेहा भसीन

बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका नेहा भसीन ने भी इस बार बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया है। वह भले ही बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर हैं मगर सोशल मीडिया पर उन्हें करीब 522 हजार लोग ही फॉलो करते हैं। 

जीशान खान

कुमकुम भाग्य फेम जीशान खान टीवी इंडस्ट्री में एक ऊंचा मुकाम रखते हैं। जीशान के पास 214 हजार लोगों का फैन बेस है। ऐसे में उन्हें अपना फैंस बेस बढ़ाने की जरूरत है।

प्रतीक सेजपाल

लव स्कूल 3 जैसे टीवी शोज में आकर प्रतीक सेजपाल ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वह बिग बॉस 15 में अक्षरा सिंह के साथ अक्सर दिखते हैं। प्रतीक तेजपाल के करीब 258 हजार फैंस हैं।

करण नाथ

करण नाथ को करीब 249 हजार लोग फॉलो करना पसंद करते हैं। बॉलीवुड एक्टर करण नाथ यह दिल आशिकाना, पागलपन और तेरा क्या होगा जॉनी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

ऊर्फी जावेद

फैन फॉलोइंग के मामले में उर्फी जावेद की किस्मत भी अच्छी है। कसौटी जिंदगी कि, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल्स उनके फैंस बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुए हैं। उर्फी के पास 1.4 मिलियन फैन फॉलोइंग है।

मुस्कान जट्टाना

मुस्कान जट्टाना एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर कई विवादों में घिर चुकी हैं। उनके पास 184 हजार फैंस हैं। 

निशांत भट्ट

निशांत भट्ट एक उम्दा कोरियोग्राफर है मगर उन्हें फैन फॉलोइंग के मामले में मेहनत करने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर उन्हें सिर्फ 91.3 लोग ही फॉलो करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।