लाइव टीवी

Divyanka Tripathi Tweet: ICU में एडमिट करने से मना कर रहा था अस्पताल, दिव्यांका त्रिपाठी के ट्वीट से मिला बेड

Updated Jun 12, 2020 | 16:06 IST

Divyanka Tripathi Tweet: दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का एक ट्वीट काफी चर्चा में है। दरअसल इस ट्वीट के जरिए गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक शख्स को अस्पताल में बिस्तर मिल गया है। जानिए क्या लिखा दिव्यांका ने....

Loading ...
Divyanka Tripathi
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद कर रही हैं।
  • सोशल मीडिया पर एक यूजर के करीबी दोस्त की हालत काफी खराब थी।
  • दिव्यांका ने ट्वीट कर बीमार शख्स को अस्पताल में बेड दिलवाने में मदद की है।

मुंबई. टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें की इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अच्छी एक्ट्रेस के साथ एक अच्छी इंसान भी हैं। अब दिव्यांका ने सोशल मीडिया के जरिए एक शख्स को अस्पताल में बेड दिलवाने में मदद की है, जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बीएमसी को टैग कर लिखा- 'मेरे दोस्त के पिता की हालत बहुत नाजुक है। उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है। कोई भी अस्पताल उन्हें आईसीयू में एडमिट करने से मना कर रहा है।'

यूजर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा- 'उनका कोरोना टेस्ट भी निगेटिव आया है। उन्हें जल्द से जल्द आईसीसीयू ट्रीटेमेंट की जरूरत है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी लगातार गिर रहा है। प्लीज हमारी मदद करें।'  

दिव्यांका त्रिपाठी ने की सिफारिश 
दिव्यांका त्रिपाठी ने इस ट्वीट का जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा- 'हम क्या केवल अखबारों में मायूस करने वाले आंकड़े ही पढ़ते रहेंगे या किसी को बेड भी देंगे? ये बेहद जरूरी ट्वीट है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को अस्पताल में एडमिशन मिलेगा। कोविड के साथ या कोविड के बिना।'

दिव्यांका के इस ट्वीट के बाद ग्रेटर मुंबई के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यूजर को जवाब दिया। उन्होंने लिखा- 'मैम हमने आपको फॉलो किया। आप प्लीज मरीज का डिटेल, नंबर और एड्रेस हमें डायरेक्ट मेसेज करें।' 


 

पति संग टीवी शो बनाएंगी दिव्यांका 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी अब प्रोड्यूसर बनने वालीं हैं। द‍िव्‍यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ मिलकर प्रोडक्‍शन हाउस खोल लिया है। लॉकडाउन के बाद वह टीवी शोज का न‍िर्माण भी करेंगी।

दिव्‍यांका और विवेक ने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'वन रीजन फिल्म्स' रखा है। लॉकडाउन के दौरान ही दोनों ने अपने बिजनेस वेंचर को स्‍थापित कर लिया है। सबसे पहले उनके शोज वेब पर रिलीज होंगे और उसके बाद वह टीवी और फ‍िल्‍मों की तरफ रुख करेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।