लाइव टीवी

इस प्‍यार को क्‍या नाम दूं और थपकी फेम एक्ट्रेस संगीता श्रीवास्‍तव का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

Updated Aug 26, 2020 | 17:12 IST

Sangeeta Srivastava Death: छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह वस्क्यूलिटिस (vasculitis) नाम की बीमारी से ग्रस्त थीं।

Loading ...
Sangeeta Srivastava
मुख्य बातें
  • छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का न‍िधन
  • मंगलवार को मुंबई में संगीता ने ली आख‍िरी सांस
  • काफी समय से वस्क्यूलिटिस बीमारी से थीं ग्रस्‍त

TV Actor Sangeeta Srivastava Death: साल 2020 सिनेमा और टीवी जगत के ल‍िए सबसे बुरा साल बनता जा रहा है। एक के बाद एक कई सितारे इस साल में दुन‍िया को अलविदा कह गए। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'थपकी प्यार की' सहित कई टीवी सीरियल्स में काम करने वाली संगीता वस्क्यूलिटिस (vasculitis) नाम की बीमारी से ग्रस्त थीं।

संगीता श्रीवास्‍तव काफी समय से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं और उनका इलाज चल रहा था। टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली संगीता टीवी के दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। उनके निधन से फैंस में शोक फैल गया है। फैंस को उनके निधन की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

बता दें कि बीते द‍िनों में ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, समीर शर्मा, सरोज खान, वाजिद खान के निधन के गम से अभी भी उनके फैंस ऊभर नहीं पाए हैं और संगीता श्रीवास्‍तव की मौत की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कई पॉपुलर टीवी शोज में अहम भूमिका निभाने वालीं संगीता श्रीवास्तव का 25 अगस्त की सुबह निधन हो गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।