लाइव टीवी

Karan Singh Grover से हुई थी Jennifer Winget की शादी, ढाई साल में हो गया था तलाक

Updated May 30, 2020 | 10:23 IST

Jennifer Winget Birthday: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी जो केवल ढाई साल ही टिक पाई। जानें जेनिफर की लाइफ से जुड़ी खास बातें।

Loading ...
Jennifer Winget Birthday
मुख्य बातें
  • 35 साल की हुईं एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट
  • जेनिफर ने साल 2012 में की थी करण सिंह ग्रोवर से शादी
  • शादी के करीब ढाई साल बाद दोनों हो गए थे अलग

आज टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जन्मदिन है और वो 35 साल की हो गईं हैं, उनका जन्म 30 मई 1985 को मुंबई में हुआ था। जेनिफर आज टेलिविजन जगत का जाना माना नाम हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी?

जेनिफर ने 12 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म राजा को रानी से प्यार हो गया में काम किया था। इसके बाद 14 साल की उम्र में वो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म कुछ ना कहो में नजर आईं।

इन सीरियल्स में दिखीं जेनिफर

जेनिफर ने साल 2002 में मशहूर सीरियल शाका लाका बूम बूम में काम किया था और पिया नाम की लड़की का रोल प्ले किया था। इसके बाद वो कुसुम, कोई दिल में है, कसौटी जिंदगी की, क्या होगा निम्मो का, कहानी घर घर की, कहीं तो होगा, संगम, दिल मिल गए, तेरी मेरी लव स्टोरीज, सरस्वतीचंद्र, बेहद, बेपनाह और बेहद 2 में नजर आईं। 

करण सिंह ग्रोवर से की थी शादी

जेनिफर ने कई टीवी शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई लेकिन इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रह चुकी हैं।  जेनिफर ने 9 अप्रैल 2012 को एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। यह करण की दूसरी शादी थी जबकि जेनिफर पहली बार शादी के बंधन में बंधी थीं। यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और करीब ढाई साल बाद यानी साल 2014 में दोनों अलग हो गए। जेनिफर से अलग होने के बाद करण ने कहा था कि जेनिफर से शादी करना उनकी गलती थी। 

करण- बिपाशा की शादी पर दी थी बधाई

करण को लेकर खबरें थीं कि जेनिफर के साथ शादी में रहते हुए वो उन्हें धोखा दे रहे थे और एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट कर रहे थे। जेनिफर से अलग होने के बाद 30 अप्रैल 2016 को उन्होंने बिपाशा से शादी कर ली। इस मौके पर जेनिफर ने दोनों को बधाई दी थी। करण से अलग होने के बाद जेनिफर ने कभी उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।