लाइव टीवी

Mahabharat Facts: 'महाभारत' देखने के लिए स्टेशन पर रुक जाया करती थीं ट्रेनें, 'द्रौपदी' रूपा गांगुली का खुलासा

Updated May 30, 2020 | 08:58 IST

Mahabharat Facts: 'महाभारत' में द्रौपदी का रोल निभाने वाली रूपा गांगुली ने बताया कि शो को देखने के लिए स्टेशन पर ट्रेनें रुक जाया करती थीं। जबकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि शो इतना बड़ा हिट है।

Loading ...
Roopa Ganguly
मुख्य बातें
  • 'महाभारत' में द्रौपदी का रोल निभाने वाली रूपा गांगुली का खुलासा
  • शो को देखने के लिए स्टेशन पर रुक जाती थी ट्रेनें
  • साल 1988 में टेलिकास्ट हुआ था 'महाभारत'

कोरोना वायरस के चलते इस समय देश में लॉकडाउन जारी है, जिसके चलते लोग अपने घरों में ही हैं। इस दौरान कई पुराने शो का फिर से टीवी पर प्रसारित किए गए जिनमें बीआर चोपड़ा की महाभारत भी शामिल है। 

महाभारत को फिर से दिखाए जाने के दौरान इससे जुड़े कई दिलचस्प किस्से सामने आए। शो को लेकर दर्शकों में वही उत्सुकता देखने को मिली जो पहली बार साल 1988 में इसके प्रसारण के दौरान देखने को मिली थी। शो में द्रौपदी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली को भी बहुत पसंद किया गया। अब उन्होंने इस शो से जुड़ी खास बात बताई। 

शो को देखने के लिए रुक जाती थीं ट्रेनें

रूपा गांगुली ने बताया कि शो को इतना पसंद किया जाता था कि ट्रेन स्टेशन पर इसलिए रुकती थीं ताकि लोग महाभारत देख सकें। एक्ट्रेस ने कहा, 'हम शो के लिए बहुत मेहनत करते थे तो जानते थे कि दर्शकों को महाभारत पसंद आएगी। हमें यह पता चला कि ट्रेनें अक्सर उन स्टेशनों पर रुक जाती थीं, जहां टीवी हुआ करते थे ताकि लोग महाभारत देख सकें।'

नहीं मिला महाभारत देखने का समय

रूपा गांगुली ने बताया कि पहले वो शो की शूटिंग में इतनी बिजी हुआ करती थीं कि वो कभी टीवी पर महाभारत देख ही नहीं पाईं, तो हमें कभी यह अहसास ही नहीं हुआ कि शो इतना बड़ा हिट हो गया था। अब मैं शो को सही तरह से देख रही हूं तो बहुत सारे फ्लैशबैक हैं और शूटिंग करने की बहुत सारी यादें हैं।

जूही चावला को मिलने वाला था द्रौपदी का रोल

महाभारत में द्रौपदी का रोल निभाने से रूपा गांगुली को अलग पहचान मिली। जानकारी के मुताबिक इस रोल के लिए वो डायरेक्टर बी.आर चोपड़ा की पहली पसंद नहीं थीं। रूपा से पहले यह रोल एक्ट्रेस जूही चावला को ऑफर किया गया था लेकिन वो अपनी डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग में बिजी थीं, जिसके चलते उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया। जूही चावला के अलावा एक्ट्रेस राम्या कृष्णनन को भी यह रोल ऑफर हुआ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।