लाइव टीवी

रिया चक्रवर्ती को लेकर काम्या पंजाबी ने फिर दिखाए तीखे तेवर, बोलीं- कभी भी सोशल मीडिया पर नहीं करूंगी फॉलो

Updated Aug 19, 2020 | 18:21 IST

Kamya Panjabi on Rhea Chakraborty: एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बार फिर तीखे तेवर दिखाए हैं।

Loading ...
काम्‍या पंजाबी और रिया चक्रवर्ती
मुख्य बातें
  • काम्या ने रिया पर दोबारा निशाना साधा है
  • उन्होंने रिया को CBI वाले बयान पर घेरा
  • उन्होंने कहा कि वह रिया को फॉलो नहीं करेंगी

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं। सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद मामले में नया मोड़ आ चुका है। एफआईआर में रिया पर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने और उनका पैसा हड़पने सहित कई गंभीर आरोप हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है, जिसकी लंबे समय से मांग हो रही थी। इस बीच एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने एक बार फिर रिया को लेकर तीखे तेवर दिखाए हैं और उनपर कड़ा निशाना साधा है। 

 सुप्रीम कोर्ट के सीबीआई को सुशांत मामले की जांच करने का आदेश देने के बाद काम्या ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर रिया को लेकर लिखा, 'वह महिला जो सुशांत सिंह राजपूत के संग प्यार में होने का दावा करती है, उसने हाथ जोड़कर सीबीआई जांच करने की मांग की थी, लेकिन बाद में वह इसके खिलाफ चली गई। मैं उसे किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलो नहीं कर रही और नहीं कभी ऐसा करूंगी।' उन्होंने इसके साथ हैशटैग जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत का इस्तेमाल किया। 

गौरतलब है कि काम्या पंजाबी ने कुछ दिन पहले भी रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। उन्होंने रिया पर सुशांत के सिपर (पानी की बोतल) को लेकर तंज कसा था। दरअसल, रिया ने अपने वकील सतीश मनेशिंदे के जरिए सुशांत के एक कथित 'आभार नोट' और एक सिपर की तस्वीर शेयर की थीं। रिया ने दावा किया था कि इन दो प्रॉपर्टी के अलावा सुशांत का उनके पास कुछ नहीं है। इसपर काम्या ने रिया को जबाव देते हुए ट्वीट किया था, 'जिसका सिपर था उसे ही संभाल कर रख लेती।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।