लाइव टीवी

Kaun Banega Crorepati 12 4 January 2021: ये था 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल, जवाब नहीं दे सके बिनोद कुमार

Updated Jan 04, 2021 | 23:53 IST

कौन बनेगा करोड़पति के सोमवार के एपिसोड में एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी बिनोद हॉटसीट पर बैठे थे। बिनोद ने 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया। जानिए क्या था सही जवाब...

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 12
मुख्य बातें
  • केबीसी 12 में आज हॉटसीट पर बिनोद कुमार बैठे थे।
  • बिनोद केवल तीन लाख 20 हजार रुपए घर लेकर लौटे।
  • 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया। 

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 12 में आज हॉटसीट पर आज बिनोद कुमार हॉटसीट पर बैठे थे। बिनोद तीन लाख 20 हजार रुपए लेकर घर लौटे। बिनोद ने 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया। 

बिनोद से 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल पूछा-राजस्थान के पहले महा-राजप्रमुख महाराणा भूपाल सिंह, स्वतंत्रता से पहले किस रियासत के शासक थे? चार ऑप्शन थे- अलवर, जयपुर, भरतपुर और उदयपुर। 

इस सवाल का सही जवाब था- उदयपुर। हालांकि, बिनोद ने इसका जवाब जयपुर दिया। बिनोद कुमार एयरफोर्स को रिटायर्ड अधिकारी हैं। वह डिफेंस से जुड़ा कोचिंग सेंटर भी चलाते हैं। वो पिछले 19 साल से शो का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे थे। 

सुनाया शादी से जुड़ा ये किस्सा
शो के दौरान बिनोद ने शादी से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों के बाद उन्होंने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। वह अपनी वाइफ को हर दिन लेटर लिखा करते थे। 

कंटेस्टेंट की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन काफी इंप्रेस हुए। उन्होंने पति और पत्नी की जमकर तारीफ की। आपको बता दें कि बिनोद ने 10 हजार के सवाल में ही अपनी पहली लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। 

डॉ. नेहा शाह बनीं चौथी करोड़पति
कौन बनेगा करोड़पति 12 में एक बार फिर महिला ने बाजी मार ली है। डॉ. नेहा शाह ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। प्रोमो में अमिताभ बच्चन नेहा शाह के 1 करोड़ रुपए जीतने की घोषणा करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में नेहा जीनत अमान की फिल्म 'डॉन' का गाना गाती नजर आ रही हैं। अमिताभ उनसे कहते हैं- आपको जो होनेवाले होंगे उनके लिए आपने ये गाना तैयार किया होगा। नेहा कहती हैं कि सर,वो आप हो जाओ न। इसके बाद अमिताभ कहते हैं- हमारा तो हो गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।