

- कौन बनेगा करोड़पति 12 में शुक्रवार को करमबीर स्पेशल एपिसोड था।
- तीन हजार रुपए का सवाल भगवान शिव से जुडा था।
- सवाल पर रेणुका शहाणे बोलीं- मेरे पति का नाम।
मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 12 का पिछले एपिसोड करमवीर स्पेशल थे। इसमें समाजिक कार्यकर्ता फूलबसन बाई यादव बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुईं थीं। वहीं, उनकी मदद करने के लिए रेणुका शहाणे भी आई थीं।
फूलबसन यादव से शो के होस्ट ने तीन हजार रुपए का सवाल पूछा, इनमें से भगवान शिव के किस नाम का मतलब है 'जो आसानी से प्रसन्न हो जाएं। a.मनमोहन b.आशुतोष c.केशव या फिर d.माधव
ऑप्शन बताने से पहले ही रेणुका ने कहा, मेरे पति का नाम यानी सही जवाब है आशुतोष। आपको बता दें कि रेणुका की शादी 20 साल पहले पॉपुलर एक्टर आशुतोष राणा से हुई थी। इस कपल के दो बच्चे- शौर्यमान और सत्येंद्र हैं।
जीते 50 लाख रुपए
रेणुका की मदद से फूलबसन ने 50 लाख रुपए जीते हैं। 50 लाख रुपए का सवाल था कि इनमें से किस पर्यावरणविद ने अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रही अवैध खनन और उत्खनन के खिलाफ आवाज उठाई है।
50 लाख रुपए के इस सवाल का असील जवाब किंकरी देवी था। आपको बता दें कि केबीसी 14 को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अमिताभ बच्चन हाल ही में अपना 78वां जन्मदिन मनाया है।
महिलाओं के लिए करती हैं काम
50 साल की फूलबासन यादव छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के विकास के लिए काम कर रही हैं। फूलबसन यादव, अपने एनजीओ के जरिए महिलाओं के लिए रोजगार पैदा करने काम करत हैं।
फूलबसन यादव अपने गांव की स्वच्छता, स्वास्थ्य, पानी, जैसी जरूरतों को भी देखती हैं। इसके अलावा बाल विवाह और घरेलू हिंसा के मामलों की जांच के लिए गांवों में नशामुक्ति आंदोलन भी चलाती हैं। इसके लिए उन्होंने महिला फौज की स्थापना की है।