लाइव टीवी

KBC 12: पद्मश्री सम्मानित डॉ. रविंद्र कोल्हे-डॉ. स्मिता कोल्हे ने जीते 25 लाख, अमिताभ भी ज्ञान के हुए कायल

Updated Dec 04, 2020 | 23:15 IST

Kaun Banega Crorepati 12: कौन बनेगा करोड़पति-12  में आज कर्मवीर स्पेशल एपिसोड रहा। आज हॉटसीट पर डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे  विराजमान हुए। अमिताभ बच्चन ने दोनों का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।

Loading ...
कौन बनेगा करोड़पति-12।
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति-12  में आज डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे आए।
  • बुजुर्ग दंपति बीते 32 सालों से महाराष्ट्र के एक गांव में गरीब लोगों का इलाज कर रहे हैं।
  • अमिताभ बच्चन ने दोनों का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।

कौन बनेगा करोड़पति-12 में अमिताभ बच्चन ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। केबीसी-12 के आज के एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट अरुण कुमार झा के साथ की। गुरुवार को हॉट सीट पर बैठे अरुण कुमार झा ने आज भी कौन बनेगा करोड़पति का खेल खेला। दिल्ली के रहने वाले अरुण ने ने काफी समझदारी से सवालों के जवाब दिए, हालांकि वो केबीसी से 40 हजार रुपए ही घर से जा सके। अमिताभ बच्चन द्वारा शो में 80 हजार रुपए के लिए अरुण से सवाल किया गाय था लेकिन सही जवाब पता नहीं होने पर उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला लिया। ये था 80 हजार रुपए का सवाल...

प्रश्न : - द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1949 में किस देश को दो भागों में विभाजित किया गया था?
A.
फ्रांस
B. ऑस्ट्रिया
C. स्वीडन
D. जर्मनी
इसका सही जवाब D. जर्मनी था। लेकिन श्योर ना होने की वजह से अरुण कुमार झा ने गेम क्विट कर दिया। 

पद्मश्री से सम्मानित हैं डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे 
कौन बनेगा करोड़पति-12  में आज कर्मवीर स्पेशल एपिसोड रहा। अरुण कुमार झा के जाते ही हॉटसीट पर डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे  विराजमान हुए। अमिताभ बच्चन ने दोनों का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। हॉटसीट पर विराजमान डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे दोनों ही पद्मश्री से सम्मानित हैं। बुजुर्ग दंपति बीते 32 सालों से महाराष्ट्र के एक गांव बैलगाघ में गरीब लोगों का इलाज कर रहे हैं।

ऐसे हुई रविंद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे की शादी
डॉक्टर स्मिता कोल्हे ने केबीसी-12 में बताया कि उन्होंने लॉ की पढ़ाई की फिर हौम्योपैथी में डिग्री ली। पढ़ाई के बाद स्मिता के लिए घर पर कई रिश्ते आने लगे। लेकिन स्मिता कोल्हे ने अपने लिए खुद लड़का तलाश करने का विचार किया। स्मिता ने खुद जाकर अपने लिए दूल्हा देखना शुरू किया। तब उन्हें रविंद्र कोल्हे के बारे में पता चला। दोनों ने शुरू में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की थी लेकिन तब से ये कपल साथ-साथ है। 

बुजुर्ग दंपति ने जीते इतने लाख
डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे ने बड़े शानदार तरीके से कौन बनेगा करोड़पति का गेम खेला। स्मिता कोल्हे ने बहुत जल्दी-जल्दी सवालों के जवाब दिए। 3.20 लाख रुपए के सवाल तक डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे ने किसी लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि कर्मवीर स्पेशल में मिलने वाले वक्त से अंदर रविंद्र और स्मिता ने केबीसी-12 से 25 लाख रुपए जीते। इन पैसों का इस्तेमाल दंपति ने गरीबों की मदद के लिए करने का फैसला किया।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।