लाइव टीवी

KBC 12: दो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर भी 12.50 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं रेखा, क्या आप जानते हैं जवाब?

Updated Nov 05, 2020 | 06:54 IST

KBC 12 में हॉट सीट पर पहुंचीं दिल्ली की रहने वाली रेखा रानी, जिन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये जीते। रेखा ने 12.50 लाख के सवाल पर दो लाइफलाइन इस्तेमाल की लेकिन वो सही जवाब नहीं दे सकीं। क्या आप जानते हैं जवाब?

Loading ...
Rekha Rani and Amitabh Bachchan
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 में रेखा रानी ने जीते 6 लाख 40 हजार रुपये।
  • रेखा ने 12.50 लाख के सवाल पर इस्तेमाल की दो लाइफ लाइन।
  • क्या आप जानते हैं 12.50 लाख के इस सवाल का जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति 12 में हॉट सीट पर पहुंचीं दिल्ली की रहने वाली रेखा रानी। रेखा रिक्शा चालक की बेटी हैं जो शो से 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गईं। रेखा से 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए जो सवाल पूछा गया उसका जवाब वो दो लाइफ लाइन इस्तेमाल कर भी नहीं दे सकीं। क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

इस चित्र में किस देश की प्रधानमंत्री नजर आ रही हैं जिनके नाम दुनिया में सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान भी है?

A. फिनलैंड
B. न्यूजीलैंड
C. नॉर्वे
D. क्रोएशिया

इस सवाल पर रेखा ने 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। लेकिन वो इसका जवाब नहीं जानती थीं तो उन्होंने अपनी दूसरी लाइफलाइन फ्लिप द क्वेश्चन का भी इस्तेमाल कर लिया लेकिन वो दूसरे सवाल का भी जवाब नहीं दे सकीं। 

रेखा रानी से जो दूसरा सवाल पूछा गया वो था:-

सईद मिर्जा की फिल्म नसीम में नसीम के दादा की भूमिका किस कवि ने निभाई थी?

A. कैफी आज़मी
B. मजरुह सुल्तानपुरी
C. गुलजार
D. जावेद अख्तर

इस सवाल का सही जवाब था कैफी आज़मी, लेकिन रेखा यह नहीं जानती थीं और उन्होंने बिना रिस्क लिए शो क्विट कर दिया। 

कौन हैं रेखा रानी

27 साल की रेखा रानी रिक्शा चालक की बेटी हैं और मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। रेखा सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। रेखा ने बताया कि बचपन में वो अमिताभ बच्चन से नाराज हो गई थीं और उनको बुरा समझती थीं। क्योंकि बिग बी ने फिल्म मोहब्बतें में उन्हें कॉलेज से और कभी खुशी कभी गम में घर से निकाल दिया, जिसके चलते उन्हें मेगास्टार पर गुस्सा आता था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।