लाइव टीवी

Samay Voice in Mahabharat: महाभारत में कैसे हुई थी समय के क‍िरदार की एंट्री, Pankaj Dheer ने सुनाई ये कहानी

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated May 27, 2020 | 13:43 IST

How Samay Voice Harish Bhimani became narrator of Mahabharat : महाभारत में समय को कहानी सुनाने वाले के तौर पर प्रस्‍तुत क‍िया था। जानें वो कहानी क‍ि कैसे समय ने सुनाई महाभारत की कहानी।

Loading ...
Samay Voice in Mahabharat: कैसे समय ने सुनाई महाभारत की कहानी
मुख्य बातें
  • महाभारत में समय को कथाकार के रूप में बेहद पसंद क‍िया गया था
  • समय की आवाज दरअसल हरीश भीमानी की है
  • पंकज धीर ने बताया है महाभारत में समय से जुड़ा ये क‍िस्‍सा

छोटे पर्दे पर महाभारत शो देखने वालों को समय ने जरूर प्रभाव‍ित क‍िया होगा। दरअसल, शो में समय ही कथाकार है जो दर्शकों को महाभारत की कहानी सुनाता है। शानदार सेट्स और क‍िरदारों में डूबे कलाकारों के साथ समय द्वारा शो की प्रस्‍तुति को दर्शकों ने बहुत सराहा था। लेकिन क्‍या आप जानते हैं क‍ि महाभारत में कैसे समय को कथाकार के तौर पर रखा गया और ये क‍िसका आइड‍िया था! 

कई विकल्‍प थे सामने 

जब महाभारत शो बन रहा था, तो इसकी प्रस्‍तुति को लेकर कई तरह की तैयारी चल रहे थी। सभी लोग यही सोच रहे थे क‍ि क‍िसे इसके प्रस्‍तोता के तौर पर पेश क‍िया जाए। कई क‍िरदारों पर चर्चा चल रही थी लेक‍िन क‍िसी के भी कहानी सुनाने से इसकी न‍िष्‍पक्षता प्रभाव‍ित हो सकती थी। 

डॉ. राही मासूम रजा ने द‍िया आइड‍िया 

समय को कथाकार के रूप में शो में द‍िखाने का आइड‍िया महाभारत शो के लेखक व स्‍क्रीनप्‍ले राइटर डॉ. राही मासूम रजा का था। महाभारत शो में कर्ण का क‍िरदार निभाने वाले पंकज धीर ने बताया क‍ि डॉ. राही मासूम रजा ने कहा था क‍ि महाभारत की कहानी को समय द्वारा दर्शकों को सुनवाते हैं। और इस तरह उनका ये आइड‍िया शो के लिए ट्रंप कार्ड बन गया। हालांक‍ि  तब क‍िसी ने नहीं सोचा था क‍ि उनकी ये सोच दर्शकों की अगली गई पीढ़‍ियों तक को पसंद आएगी। 

जानें महाभारत शो के बारे में 

बी आर चोपड़ा और रव‍ि चोपड़ा का महाभारत शो 1988 में प्रसार‍ित हुआ था। शो के कुल 94 एपिसोड आए थे और हर एप‍िसोड करीब एक घंटे का होता था। इस शो का मूल कॉन्‍सेप्‍ट व्‍यास द्वारा रच‍ित महाभारत से लिया गया था। इसमें न‍ित‍िश भारद्वाज ने कृष्‍ण का क‍िरदार निभाया था। भीष्‍म का क‍िरदार में मुकेश खन्‍ना, अर्जुन का फ‍िरोज खान ने, भीम का प्रवीण कुमार, कर्ण का पंकज धीर, द्रोपदी का क‍िरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।