लाइव टीवी

Mona Singh Selfie: मोना सिंह ने पति श्याम राजगोपालन संग ली सेल्फी, शादी के बाद रिलैक्स मूड में आईं नजर

Updated Jan 02, 2020 | 15:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mona Singh First Post Wedding Picture: मोना सिंह ने अपने फैन्स के साथ पहली पोस्ट वेडिंग पिक्चर शेयर की है। फोटो में मोना पति श्याम राजगोपालन के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पति श्याम राजगोपालन के साथ मोना सिंह।
मुख्य बातें
  • मोना सिंह ने श्याम राजगोपालन से 27 दिसंबर को शादी की थी।
  • इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम की ये दूसरी शादी है।
  • श्याम राजगोपालन की पहली शादी से एक बेटी है।

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह अपनी पर्सनल लाइफ का सबसे खूबसूरत फेज एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मोना सिंह शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड श्याम राजगोपालन संग सात फेरे लिए हैं। कुछ दिन पहले ही मोना ने अपनी बैचलरेट पार्टी की अनसीन फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ गोवा में पार्टी करती दिखी थीं। अब मोना सिंह ने अपने फैन्स के साथ पहली पोस्ट वेडिंग पिक्चर शेयर की है।
मोना सिंह ने इंस्टाग्राम पर पति श्याम राजगोपालन के साथ सेल्फी शेयर की है। फोटो में दोनों एक साथ काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। मोना और श्याम ने कैजुअल कपड़े पहने एकदम रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं। मोना सिंह ने इस फोटो के साथ फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं भी दी हैं। 


सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं की एक्ट्रेस मोना सिंह ने इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम राजगोपालन से 27 दिसंबर को शादी की थी। कपल का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। मोना ने शादी में प्रियंका चोपड़ा के जैसा वेडिंग लहंगा कैरी किया था। मोना की शादी काफी प्राइवेट थी जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। आपको बता दें, मोना सिंह के पति श्याम राजगोपालन की ये दूसरी शादी है। पहली शादी से श्याम की एक 10 साल की बेटी है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मोना सिंह जल्द ही आमिर खान और करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम करती नजर आएंगी। जो कि अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।