लाइव टीवी

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में महिला निकली नशा तस्‍करी गैंग की सरगना, 47 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

Updated Aug 17, 2022 | 13:15 IST

Gurugram News: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने बादशाहपुर थाना क्षेत्र की फाजिलपुर ढाणी में छापा मारकर एक नशा तस्‍कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने इस गिराह का संचालन करने वाली महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 47 किलो गांजा बरामद किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
47 किलो गांजा के साथ महिला नशा तस्‍कर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • बिहार के ट्रक ड्राइवरों से गांजा मंगवाता था यह गिरोह
  • गिरोह का संचालन करती थी महिला, जुड़े हैं छह सदस्‍य
  • दो थैलों के अंदर कमरे में छुपाकर रखा गया था गांजा

Gurugram News: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने गुरुग्राम में नशा तस्‍करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह का संचालन एक महिला करती थी। नारकोटिक्स की टीम ने उसे मंगलवार देर शाम बादशाहपुर थाना क्षेत्र की फाजिलपुर ढाणी से दबोचा। जांच के दौरान महिला के पास से 47 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा कब्जे में लेकर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। अब इस गिरोह के अन्‍य सदस्‍यों की तलाश की जा रही है।

नारकोटिक्स ब्यूरो अपनी इस कार्यवाई को बड़ी उपलब्धि मान रही है। अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में महिला लंबे समय से नशा तस्‍करी कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि यह महिला तस्‍करी के लिए बिहार से आने वाले ट्रक चालकों की मदद लेती थी। ये ड्राइवर वहां से गांजा लेकर गुरुग्राम आते और फिर यहां से गिरोह के सदस्‍य जिले के अलग-अलग हिस्‍सों में सप्‍लाई करते। पुलिस अब गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्‍य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

गांजा छुपाने के लिए किराये पर ले रखा था कमरा

नारकोटिक्स ब्यूरो के उप निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि फाजिलपुर ढाणी में रहने वाली पम्मी नामक एक महिला गांजा बेचती है। जिसके बाद ब्‍यूरो के कुछ सदस्‍यों ने करीब एक सप्‍ताह तक महिला पर नजर रखी। जब सूचना पुख्‍ता हो गई तो नारकोटिक्स ब्यूरो और बादशाहपुर थाना पुलिस की एक संयुक्‍त टीम गठित की गई। इस टीम ने मंगलवार देर शाम फाजिलपुर ढाणी में छापा मारा। छापेमारी के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट कृषि विभाग के उप निदेशक अनिल कुमार को तैनात किया गया। अधिकारियों के अनुसार महिला ने यहां पर एक कमरा किराये पर ले रखा था। जहां पर गांजा छुपाकर रखा जाता था। कमरे की जांच के दौरान दो अलग-अलग थैले में करीब 47 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस गिरोह से करीब 5 से 6 सदस्‍य जुड़े हैं, सभी की तलाश की जा रही है।