लाइव टीवी

Calcium Rich Food Items: 5 कैल्‍श‍ियम र‍िच चीजें जो 30 की उम्र के बाद मह‍िलाएं जरूर करें अपनी डाइट में शामिल

Updated Jan 27, 2021 | 07:47 IST

तीस के बाद कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि तीस के बाद हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और एनर्जी का लेवल भी कम हो जाता है।

Loading ...
calcium se bharpur 5 healthy foods
मुख्य बातें
  • डेयरी प्रोडक्ट्स में आप दूध, दही, पनीर का सेवन कर सकती हैं
  • सोयाबीन को हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है
  • बादाम को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है

तीस वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को शरीर को स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी पोषक पदार्थों का सेवन करना चाहिए। सही पोषण की कमी की वजह से उनमें हड्डियों से जुड़ी समस्‍याएं घेर लेती हैं। इसका कारण है कैल्शियम की कमी। अगर आपको भी शरीर में हाथों पैरों में दर्द, नाखूनों का टूटना या दांतों में दर्द होता है तो अपने आहार में कैल्शियम से भरपूर आहार को शामिल करें। इन आहार को खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

क‍िन चीजों में म‍िलेगा भरपूर कैल्‍श‍ियम : 

1- सब्जियां और फल 
खाने में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम की पूर्ति के लिए हरी सब्जी जैसे पालक, गोभी, हरा धनिया खाना चाहिए। फलों में संतरा, अन्नास, केला, शहतूत, खजूर में कैल्शियम की मात्रा का स्तर अच्छा होता है।

2- सूखे मेवे
काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इन सब से मोटापा नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है।

3- दूध से बने आहार को करें शामिल
दूध के साथ ही दूध से बने खाद्य पदार्थों को भी अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। दही, पनीर चीज, घी का सेवन करना लाभदायक है।

4- अनाज और दालें
अपने शरीर को फिट रखने के चक्कर में बहुत- सी महिलाएं पोषक पदार्थों से समझौता कर लेती हैं। लेकिन ये आदत आपके लिए भारी पड़ सकती है। अपने आहार में कैल्शियम से भरपूर दाल और अनाजों का सेवन जरूर करें। अनाज में भी गेंहू, बाजरा, रागी और दालों में सोयाबीन, चने को जरूर शामिल करें।

5- सोयाबीन
सोयाबीन को हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. सोयाबीन में दूध के बराबर ही कैल्शियम पाया जाता है। जो शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर कर हड्डियों को मजबूत बनाने का काम कर सकता है।