लाइव टीवी

Health Tips: सूजी खाकर मिल सकते है कई फायदे, एनीमिया से लेकर हृदय संबंधित बीमारियों में है फायदेमंद

Updated Feb 17, 2021 | 00:04 IST

Suji Benefits, semolina flour health benefits: सूजी का इस्तेमाल ज्यादातर नाश्ता बनाने में करते है। यह हमारे पेट को भरने के साथ-साथ शरीर को भी स्वस्थ रखने में बहुत हद तक मदद करता है।

Loading ...
Suji Benefits
मुख्य बातें
  • सूजी को एक संतुलित आहार माना जाता है
  • सूजी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल नहीं हो पाई जाती है
  • सूजी का इस्तेमाल नाश्तें के तौर पर करके हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं

सूजी का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में अनेकों प्रकार के नाश्ते के रूप में किया जाता हैं। यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यदि आप अन हेल्थी खाने को छोड़कर सूजी का इस्तेमाल नाश्तें के तौर पर करें, तो इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन आपके शरीर को अनेकों प्रकार से स्वस्थ रख सकता है। सूजी में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। इससे आपको ब्लड प्रेशर जैसी समस्या होने का कम खतरा हो सकता है। अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ देखना चाहते है, तो नाश्तें में सूजी का इस्तेमाल कीजिए। यह आपके शरीर में कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता हैं। तो आइए जाने सूजी के अनेकों फायदे क्या-क्या है। 

सूजी के 7 फायदे 

1. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
सूजी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ( glycemic index) बहुत कम होता है। इस वजह शरीर में शुगर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। यह मैंदा के मुकाबले रक्त में अवशोषण करने में अधिक समय लगाता है, जिससे रक्त में शर्करा कम या ज्यादा होने का खतरा नहीं होता है।

2. मोटापा
सूजी में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। जिस कारण से किसी खाना को पचने में अधिक समय लगता है और इस वजह से भूख जल्दी-जल्दी नहीं लगता है। इन गुण के कारण हम अपने मोटापे को भी कम करने में बहुत हद तक मदद कर सकते है।

3. एनर्जी बढ़ाने में मददगार
सूजी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिस वजह से शरीर में हमेशा एनर्जी पर्याप्त मात्रा में बनती रहती है। यदि आप नाश्तें के तौर पर सुबह में इसका सेवन करें, तो आपके शरीर में दिनभर एनर्जी रह सकती हैं।

4. शरीर के लिए संतुलित आहार
सूजी में अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- फाइबर, विटामिन बी कांपलेक्स और विटामिन ई। इसमें फैट, कोलेस्ट्रोल और सोडियम नहीं पाया जाता है। सूजी में मिनरल्स की मात्रा भी काफी होती है। यदि आप शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है, तो संतुलित आहार के रूप में सूजी का इस्तेमाल कर सकते है।

5. शरीर के कार्य क्षमता को बढ़ाने में करे मदद
सूजी में विटामिन, खनिज और पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। जिस कारण से इसका यह हमारे शरीर को किसी भी कार्य को करने में काफी मदद करता है। सूजी का इस्तेमाल करने से दिल और गुर्दे की कार्य क्षमता को बढ़ावा मिलता है। यह मांसपेशियों को सही तरीके से कार्य करने में मदद करता है। यदि आप सूजी का इस्तेमाल नाश्तें के तौर पर करें, तो यह हड्डियों, तंत्रिका और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में भी बहुत हद तक मदद कर सकता है।

6. हृदय संबंधित बीमारियों में फायदेमंद

सूजी का इस्तेमाल खाने में करने से हमारे शरीर में रक्त संचार सुचारू रूप से होता है। जिससे हार्ड अटैक जैसी खतरनाक बीमारी होने काम खतरा रहता है।

7. एनीमिया से करें बचाव

सूजी में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यदि आप नाश्तें में सूजी का इस्तेमाल करें, तो इससे खाने से आपके शरीर में खून की दूर हो सकती है,  और आपका शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ एनीमिया जैसी बीमारियों से बच सकता है। 

8. हाई कोलेस्ट्रोल से करें रक्षा
सूजी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल नहीं पाई जाती है। इस वजह से यदि आप नाश्तें में इसका सेवन करें, तो आपको हाई कोलेस्ट्रोल जैसी समस्याओं से निजात मिल सकता है।