लाइव टीवी

इस डाइट प्लान से 15 दिन में कम हो सकता है तीन किलो वजन, इस तरीके से करें फॉलो

Updated Feb 05, 2019 | 16:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

वेट लॉस के ल‍िए अगर आप ट्राई कर रहे हैं तो आपको ग्‍लूटेन फ्री डाइट के बारे पता होना चाह‍िए। ग्लूटेन का यूज 15 दिन के लिए भी छोड़ दिया जाए तो कम से कम तीन किलो तक वेट कम किया जा सकता है। तो आए जानते हैं कैसे‌?

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Gluten free Diet

नई दिल्ली. अगर आप वेट कम करने के कई तरीके आज़मा कर थक गए हैं तो आपके लिए स्पेशल ग्लूटेन फ्री डाइट प्रोग्राम काम करेगा। ये ऐसी डाइट है जिससे आप 15 दिन में ही 3 किलो तक वेट कम कर सकते हैं। ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो गेंहू और इससे बनने फूड्स में पाया जाता है। इसके अलावा  जौ और राई में भी ये पाया जाता है। वेट बढ़ाने में ग्‍लूटेन भी जिम्मेदार होता है।

आटे या मैदे में पाया जाने वाला लि‍सल‍िसा सा पदार्थ ग्‍लूटेन होता है। यही लि‍सल‍िसा पदार्थ सेहत हो नुकसान भी करता हैै। इसल‍िए इससे दूरी बनाए रखना ही बेहतर है। ग्‍लूटेन कई लोगों को पचता नहीं है।

ग्‍लूटेन अगर न खाया जाए तो इससे कोई नुकसान या कमी नहीं होती। वहीं, अगर इसे खूब खाया जाए तो इससे आपका वेट भी बढता है और कई तरह की बीमार‍ियों के होने की संभावना भी बढ जाती है। 

क्या है ग्लूटेन फ्री डाइट
इस डाइट को लेने का मतलब यह है कि हमें गेंहू ,जौं, और राई से बनी कोई भी चीज बिलकुल नहीं खानी होगी। खास बात ये है कि ग्लूटेन न लेने से कोई दिक्कत नहीं होती न ही शरीर में किसी चीज की कमी होती है। इसकी जगह ऐसी डाइट प्लान करें जिससे आपको प्रोटीन अधिक मिले। ग्लूटेन भूख बढ़ाता है इसलिए इसे न खाने से हमें फायदा ही होता है। भूख नियंत्रित रहती है। ग्लूटेन में भूख-दबाने वाले मॉलिक्यूल होते हैं।  

ग्लूटेन छोड़ने के और भी हैं फायदे 
ग्लूटेन से भरपूर चीजें कई बार छोटी आंत को नुकसान पहुंचाती हैं। अगर इसे हम न लें तो आतें बेहतर तरीके से काम करती हैं। कई बार लोगों को ग्लूटेन एलर्जी भी होती है। ऐसे में इसे खाने से उन्हें कई तरक की दिक्कत होने लगती है।

जब ग्लूटेन शरीर में नहीं होगा तो आप उसकी जगह फाइबर और प्रोटीन को जगह दे सकते हैं। फाइबर जहां पेट भरा रहने का अहसास करता है वहीं डाइजेशन भी सही करता है। प्रोटीन वेट लॉस प्रोग्राम का एक जरूरी इंग्रीडिएंट्स है।

Disclaimer: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

 News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।