लाइव टीवी

गर्मियों में क्‍यों दी जाती है छाछ पीने की सलाह, जानें 5 बड़े फायदे

Updated Mar 26, 2018 | 13:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

गर्मियों में छाछ पीने की सलाह दी जाती है। ये लू से तो बचाती ही है, साथ ही इसके और भी फायदे हैं। यहां जानें छाछ पीने की 5 बड़ी वजहें -

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
छाछ पीने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है

नई द‍िल्‍ली : गर्मी के मौसम में छाछ पीना फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को न स‍िर्फ ठंडक देती है, बल्‍क‍ि छाछ पीने के और भी स्‍वास्‍थ्‍य लाभ हैं। गर्मी के मौसम में छाछ को अमृत के समान माना गया है। छाछ को हर उम्र के लोग पी सकते हैं। यह एनर्जी देती है और लू से बचाती है। 

छाछ को नाश्‍ते या फ‍िर दोपहर को खाने के समय ल‍िया जा सकता है। यह पेट को साफ करती है, तो शरीर को कई जरूरी पोषक तत्‍व भी पहुंचाती है। आयुर्वेद में छाछ को एक अच्‍छी औषध‍ि भी माना गया है। लीवर व पेट से जुड़ी समस्‍याओं में छाछ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसे मट्ठा भी कहा जाता है। 

यहां जानें छाछ पीने के 5 बड़े फायदे - 

1. लू से बचाए
छाछ पीने का एक बड़ा फायदा यह है कि ये गर्मियों के मौसम में लू से बचाव करती है। गर्मी से जुड़ी समस्‍याओं में भी छाछ का सेवन लाभकारी है। घमौर‍ियां, नकसीर जैसी तकलीफों में भी छाछ फायदा देती है। 

Also Read : प्रेग्‍नेंसी में भूलकर भी न खाएं ये फल, हो सकता है ऐसा नुकसान

2. कब्ज करे दूर
यदि किसी को कब्ज की शिकायत होती है तो छाछ पीना उसके लिए अमृत के सामान है। छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से गैस की समस्‍या दूर होती है। वहीं भुना जीरा और पुदीना मिलाकर पीने से छाछ लीवर और पेट में होने वाली गर्मी में लाभप्रद मानी जाती है। 

3. बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता  
छाछ पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। छाछ में हेल्‍दी बैक्‍टीरिया, कार्बोहाइड्रेट्स तथा लैक्‍टोस पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। छाछ पीने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। 

Also Read : एक मिनट में 10 से ज्‍यादा बार पलक झपकना है इस बीमारी का लक्षण, तुरंत दें ध्‍यान

4. जोड़ों के दर्द में राहत  
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की श‍िकायत होती है, उनके लिए छाछ पीना फायदेमंद रहता है। यदि आप इसका सेवन भोजन करने के बाद करते हैं तो कहा जाता है कि जॉइंट्स पेन में जल्‍द आराम मिलता है। 

Also Read : बहुत परेशान करेगा Text Neck का दर्द, मोबाइल के इस्‍तेमाल पर करें कंट्रोल

5. आंखों को भी दे आराम 
अधिक गर्मी के चलते कई बार आंखों में जलन होने लगती है। ऐसे में छाछ का सेवन शरीर को अंदर से शीतलता प्रदान करता है। अगर आंखों में ज्‍यादा जलन हो रही हो तो छाछ से आंखों पर छींटे डालें। आंखों को आराम मिलेगा। ऐसे ही त्‍वचा में जलन होने पर भी छाछ को लगाएं। फौरन राहत मिलेगी। 

नोट : कुछ हेल्‍थ कंड‍िशंस में छाछ पीने की सलाह नहीं दी जाती है। एक बार इसके सेवन से पहले अपने डॉक्‍टर से परामर्श जरूर लें। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।