लाइव टीवी

भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट XE की दस्तक ! जानें कितना खतरनाक और क्या हैं लक्षण

Covid-19 XE Variant In India
Updated Apr 06, 2022 | 19:51 IST

Covid-19 New Variant XE: कोविड-19 के नए वैरिएंट XE का पहला मामला जनवरी 2022 में यूनाइटेड किंगडम में पाया गया था। WHO इसे BA.2 वैरिएंट से 10 गुना ज्यादा संक्रामक मान रहा है।

Loading ...
Covid-19 XE Variant In IndiaCovid-19 XE Variant In India
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट की दस्तक
मुख्य बातें
  • XE वैरिएंट ओमीक्रॉन का म्यूटेशन रूप है। जो कि उसकी तुलना में कहीं ज्यादा संक्रामक है।
  • XE वैरिएंट कोरोना के दो वैरिएंट BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है।
  • बुखार, गले में खरास, खांसी, बलगम और सर्दी, पेट की समस्या जैसे शुरूआती लक्षण दिख सकते हैं।

Covid-19 New Variant XE: भारत में कोरोना के नए वैरिएंट XE ने दस्तक दे दी है। कोराना का यह केस मुंबई में मिला है। ऐसे में अब इस बात की आशंका है कि इसका संक्रमण देश के दूसरे इलाकों में फैल सकता है।  XE वैरिएंट का पहला मामला जनवरी 2022 में यू.के. में पाया गया था। इसके बाद से दुनिया में अब 600 से ज्यादा मामले पाए जा चुके हैं। XE वैरिएंट ओमीक्रॉन का म्यूटेशन रूप है। जो कि उसकी तुलना में कहीं ज्यादा संक्रामक है। अभी तक अच्छी बात यह है कि दुनिया में जितने लोग संक्रमित पाए गए हैं, उसमें यह बहुत खतरनाक स्वरूप में नहीं दिखा है।  हालांकि खबर लिखे जाने तक XE वैरिएंट की स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि नहीं की है।

क्या है XE वैरिएंट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के अनुसार XE वैरिएंट कोरोना के दो वैरिएंट BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है। और यह BA.2 की तुलना में 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। हालांकि इसकी गंभीरता पर अभी डब्ल्यूएचओ ने यही कहा है कि अभी इस मामले में और अध्ययन करना जरूरी है। इस समय दुनिया में BA.2 वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। चीन, ब्रिटेन, जर्मनी, अमेरिका सहित दुनिया के दूसरे देशों में कोविड की नई लहर की वजह BA.2 वैरिएंट को बताया जा रहा है। यह BA.1 और BA.3 की तुलना में न केवल ज्यादा संक्रामक है। बल्कि इसके बारे में पता लगाना भी आसान नहीं है। इसलिए BA.2 को 'स्टील्थ वैरिएंट' भी कहा जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार इस समय यह पूरी दुनिया के संक्रमण के 86 फीसदी मामलों के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में शुरूआती जांच में यही बात सामने आई है कि BA.2 की तुलना में XE वैरिएंट 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। अभी तक कोरोना के तीन हाइब्रिड स्ट्रेन की पहचान हो चुकी हैं। जो कि XD,XFऔर  XE वैरिएंट हैं।

मुंबई में मिला ओमीक्रोन के नए XE वेरिएंट का पहला केस, कप्पा वेरिएंट का भी मामला सामने आया

क्या हो सकते हैं लक्षण

चूंकि अभी इस वैरिएंट पर अध्ययन ही चल रहा है। ऐसे मे बुखार, गले में खरास, खांसी, बलगम और सर्दी, पेट की समस्या जैसे शुरूआती लक्षण दिख सकते हैं। इसके अलावा पहले से गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों में नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक हो सकता है। चूंकि यह ओमीक्रॉन का ही म्यूटेशन है इसलिए इस बात की पूरी संभावना है कि नए वैरिएंट पर वैक्सीन का असर होगा। क्योंकि भारत में तीसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन होने की वजह से ओमीक्रॉन का असर दूसरी लहर जैसा नहीं हुआ था।

अभी भारत में कोरोना की क्या है स्थिति

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह को जारीआंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,086 नए मामले सामने आए है। जबकि 71 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,30,925 हो गई है। और कुल मृतकों की संख्या 5,21,487 हो गई है। वहीं इस समय 11,871 मरीजों का उपचार चल रहा है। इस समय मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। और अब तक 185 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।

क्या चीन में कोविड के खिलाफ लड़ाई हुई नाकाम, 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए