लाइव टीवी

Diet in Dengue : डेंगू होने पर डाइट में शामिल करें ये चीजें, जल्‍द र‍िकवरी में म‍िलेगी मदद

Updated Nov 05, 2021 | 07:05 IST

Dengue Recovery Foods : डेंगू होने पर तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करेंगे तो डेंगू से जल्‍द र‍िकवरी करने में मदद मिलेगी। जानें इनके बारे में।

Loading ...
डेंगू हो जाए तो क्या खाना चाहिए
मुख्य बातें
  • डेंगू की बीमारी में पपीते के पत्ते का रस पीना बेहद लाभकारी होता है
  • अनार खाने से डेंगू बुखार में राहत मिलती है
  • डेंगू की बीमारी दही खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

Dengue Recovery Foods: ठंड का मौसम आ चुका है। ऐसे मौसम में डेंगू का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। इन दिनों भारत के कई राज्यों में डेंगू के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। डेंगू बीमारी की में लोगों को बुखार, सिर दर्द, आंख दर्द, जोड़ में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकावट, उल्टी जैसी समस्याओं से होती हैं। कभी-कभी तो डेंगू होने के कारण लोगों की जान भी चली जाती है। डेंगू की बीमारी में यदि आप तेल मसाले वाली चीजों को ना खाएं, तो आप बहुत जल्द खुद को रिकवर कर सकते हैं। यदि आप यहां बताएं गए चीजों का सेवन करें, तो आप अपने बीमारी को बहुत जल्द रिकवर कर सकते हैं।

डेंगू होने पर क्‍या खाएं, Diet in Dengue 

  1. पपीते के पत्ते का रस : पपीते के पत्ते में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाई जाती हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यदि आप इसके रस का डेंगू की बुखार में रोजाना सेवन करें, तो प्लेटलेट्स की संख्या संतुलित रह सकती है।
  2. अनार का सेवन करना : अनार के रस में ऊर्जा की मात्रा काफी होती है। यह यदि आप डेंगू के बुखार में इसका सेवन करें, तो यह प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करेगा और डेंगू की वजह से शरीर की गई एनर्जी को वापस आ जाएगी।
  3. दही खाएं : दही प्रोबायोटिक होता है। इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह शरीर से विषाक्त चीजों को हटाने में भी मदद करता है। यदि आप डेंगू फीवर में इसका सेवन करें, तो आपकी इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकती है। आप डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ सकते है।
  4. नारियल पानी : डेंगू की बीमारी में नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। 
  5. ब्रोकली का करें सेवन : ब्रोकली में विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह रक्त में प्लेटलेट्स को उत्पन्न करने में मदद करता है।

इन चीजों को खाकर आप खुद की इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।