लाइव टीवी

पका ही नहीं कच्चा आम भी खाएं खूब, कोलेस्ट्रॉल और लीवर के लिए है रामबाण

Updated Jun 19, 2019 | 15:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पके आम से कहीं ज्यादा गुणकारी कच्चा आम होता है। लू ही नहीं कई बीमारियों में कच्चा आम दवा से ज्यादा बेहतर काम कर जाता है। आइए कच्चे आम की इसी खासियत को जानें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
raw mango

गर्मियों में लोग कच्चे आम की चटनी, पन्ना आदि बना कर पीते हैं ताकि ये लू और गर्मी की तपिश से बचाए लेकिन आपको पता है आप इससे भी आगे बढ़ कर काम करता है। गर्मी और गर्मी के दुष्प्रभावों को खत्म करने के आलवा आम में कई ऐसे आयुर्वेदिक गुण हैं जिसे कम ही लोग जानते हैं। आम लीवर से लेकर कोलेस्ट्रॉल जैसी कई बीमारियों में बेहद कारगर साबित होता है। कच्चे आम को किसी भी रूप में खाया जाए यह फायदेमंद ही होता है क्योंकि इसे उबालने या पकाने के बाद भी पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं।

कच्चे आम में पोटेशियम की मात्रा बेहद ज्यादा होती है और यही कारण है कि ये गर्मियों में बेहद अच्छा माना जाता है। शरीर से जब पसीना निकलता है तो पोटेशियम की ही सबसे ज्यादा कमी होती है। ये शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखने में भी मददगार है। तो आइए आज आम के इन्हीं फायदों को जानें कि कौन सी बीमारी में ये कारगर है।

पेट के लिए फायदेमंद है आम
गर्मी में केवल धूप, तपिश या लू से ही कच्चा आम नहीं बचाता बल्कि पेट की गर्मी और डायरिया आदि में भी आम बेहद कारगर दवा की तरह काम करता है। इसका पन्ना बार-बार पीने से शरीर में अगर लू लग गई हो या पानी की कमी हुई हो तो वह आसानी से दूर हो जाती है। अपच, गैस, इनडायजेशन या लूज मोशन के साथ पेट में दर्द आदि में भी इसका पन्ना बना कर पीना चाहिए। ये पेट की हर समस्या को खत्म कर सकता है। आम में कई

लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं कच्चे आम
कच्चे आम खाने से आंतों को सबसे ज्यादा फायदा होता है। इसके खाने से आंत साफ होती है और आंत जब बेहतर काम करने लायक होती है तो उससे बाइल जूस खूब निकलता है जो लीवर बेहतर बनता है। कच्चे आम में विटामिन सी बहुत होता है और ये शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है। ये कैंसररोधी भी होता है।

वजन भी घटाते हैं कच्चे आम
कच्चा आम फाइबर और विटामिन के साथ मिनिरल्स से भरा होता है। इससे वेट लॉस में भी फायदा होता है। जबकि पका हुआ आम इसके विपरीत काम करता है। पके आम में शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरा होता है जो वेट बढ़ाने का काम करता है, लेकिन कच्चा आम कच्चे आम वेट कम करने का काम आता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाता है कच्चा आम
कच्चे आम में पेक्टिन होता है, साथ ही इसमें विटामिन सी और फाइबर भी होता है। तीनों मिलकर कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं ये ट्राईग्लिसराइड्स को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार होता है।

कच्चे आम को आप चटनी, पन्ना, खट्टी-मीठी चटनी या नमक से साथ यूं ही खा सकते हैं। ये हर रूप में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको एसिडीटी ज्यादा बनती हो तो इसका सेवन कम करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।