लाइव टीवी

Motapa kam karne ke upay: रिसर्च का हुआ खुलासा, बिना जिम जाए सिर्फ 2 मिनट में ऐसे घटाएं वजन

Updated Feb 28, 2019 | 17:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास समय की तंगी होती है, जिसमें जिम या पार्क में एक्सरसाइज करने के लिए जाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में जानें कैसे घटाएं वजन।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
Lose Belly Fat without workout at gym

Tips to Lose Weight: आजकल लोग पूरे दिन में बिजी रहते हैं। इस बिजी शेड्यूल में वे अपना ख्याल नहीं रख सकते। लगातार बैठे रहने के कारण शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन समस्याओं में से एक है तोंद का बढ़ना। मगर पेट कम करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं।

जिम में घंटो वर्कआऊट करके पसीना बहाने के बाद फिर कुछ घंटे जॉगिंग की जाती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए जिम में व्यायाम करना एक सिर दर्द होता है। क्योंकि जिम में जाना शुरू होने के कुछ दिनों के बाद शरीर की मांसपेशियों में भारी दर्द होना शुरू होता जाता है। आइये अब जानते हैं जिम के वर्कआउट की मदद से बहुत कम समय में कैसे फिट रह सकते हैं।

Also read: किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं गुग्गुल, आयुर्वेद में कहलाता है अमृत

शरीर में कुल फैट की मात्रा कितनी है?
उससे अधिक महत्वपूर्ण रहता है फैट का शरीर में सही डिस्ट्रिब्यूशन। पूरे शरीर में चर्बी ज्यादा  होना खतरनाक नहीं है, लेकिन उससे ज्यादा पेट के आसपास फैट जमा होना ज्यादा खतरनाक है। पुरुषों के लिए 40 इंच से अधिक और महिलाओं के लिए 35 इंच से अधिक कमर की साइज अगर रहेगी तो उन्हें मोटापे से जुड़ी बीमारियों से जूझना पड़ता है। ऑफिस में लगातार बैठ के काम करने से अक्सर शरीर में काफी चर्बी जमा हो जाती है।  

परिणामस्वरूप पेट का आकार बढ़ जाता है  
यदि आप अपने डेली रूटीन और ऑफिस को संभाल कर जिम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो आपको बिल्कुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ दिनों पहले किए गए एक शोध के निष्कर्षों के अनुसार, जिम में कई घंटे बिताने के बजाय एक विशेष समय पर आप ज्यादा व्यायाम करें। ऐसा करने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

Also read: दिल का दौरा पड़ने का खतरा! ये 10 लक्षण दिख रहे हैं तो हो जाए सावधान

जानें, क्‍या कहती है रिसर्च 
ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च में इस विषय पर एक रिसर्च किया है। इस रिसर्च के लिए उन्होंने लोगो के दो ग्रुप किए। एक टीम को दो मिनट के लिए एक तेज साइकिल चलाने के लिए कहा। फिर दूसरी टीम को आधे घंटे तक आराम से साइकिल चलाने को कहा।

शोध से प्राप्त निष्कर्षों के अनुसार, वह व्यक्ति जो 2 मिनट की तेज सायकल चला रहे थे। उनका वजन जल्दी से कम हो गया। उसी आधार पर, शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि यदि लोग केवल दो मिनट के लिए तेज गति से व्यायाम कर रहे हैं, जो लंबे समय के व्यायाम की तुलना में उन्हें ज्यादा फायदा होता है।

(डिस्क्लेमर:  किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।