लाइव टीवी

मर्दों के लिये जरूरी है हर दिन इस चीज का सेवन, वैवाहिक जीवन के लिये है वरदान 

Updated Jul 21, 2019 | 10:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अगर आप अपने खाने की आदतों को बदलना चाहते हैं तो हम यहां आपको एक ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Foods Men Should Eat Every Day
मुख्य बातें
  • इस मौसम में बाजारों में विभिन्न किस्म के फल बिकते हैं
  • ब्लूबेरी इनमें एक सर्वोत्तम फल माना जाता
  • ब्लूबेरी का सेवन करने से यह मेटाबोलिज्म को बेहतर करता है

नई दिल्‍ली: Foods Men Should Eat Every Day: आमतौर पर ज्यादातर लोगों के खाने पीने की आदत बहुत खराब होती है। कुछ लोग ऑफिस में दिन भर चाय पीकर काम चलाते हैं तो कुछ लोग पेट भरने के लिए मार्केट से कुछ भी खा लेते हैं। लेकिन हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम जो भी चीज खाते हैं, वह हमारे स्वास्थ को सीधे प्रभावित करता है।

अगर आप अपने खाने की आदतों को बदलना चाहते हैं तो हम यहां आपको एक ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए और एक आहार को आपको हर कीमत पर छोड़ देना चाहिए।

अपनी डाइट को बदलें
आमतौर पर पुरुष और महिलाएं अलग अलग तरह के भोजन एवं पोषक तत्वों का सेवन करते हैं। वे अपनी आवश्यकताओं के अनुरुप भोजन करते हैं। हालांकि महिलाओं को अपने भोजन अधिक कैल्शियम एवं आयरन शामिल करना चाहिए। जबकि पुरुषों को अधिक प्रोटीन एवं कैलोरी युक्त भोजन करना चाहिए। महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को जीवनशैली से संबंधित बीमारियां होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए जैसे जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ती जाती हैं, उन्हें अपने आहार में भी बदलाव करना चाहिए और एक स्वस्थ भोजन करना चाहिए।

क्या खाएं
इस मौसम में बाजारों में विभिन्न किस्म के फल बिकते हैं जो अन्य मौसम में दिखायी नहीं देते हैं। आपको इनमें से कुछ फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जब स्वास्थ्य के फायदे की बात आती है तो ब्लूबेरी इनमें एक सर्वोत्तम फल माना जाता है।

ब्लूबेरी स्वास्थ्य के लिए क्‍यों है फायदेमंद
ब्लूबेरी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, बी, सी और के पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क को कमजोर होने से बचाता है और तंत्रिका संपर्कों को बेहतर बनाता है। उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों को मेटाबोलिज्म धीमा पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में ब्लूबेरी का सेवन करने से यह मेटाबोलिज्म को बेहतर करता है और हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है। ब्लूबेरी में एंथोसाइनिन होता है जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करता है और टाइट 2 डायबिटीज से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है।

क्या नहीं खाएं
अगर अपने आहार से किसी एक खाद्यपदार्थ को दूर करने की बात की जाए तो आपको बेक्ड उत्पाद और पेस्ट्री खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। हालांकि ये ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें छोड़ना काफी मुश्किल हो सकता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि इन खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में ट्रांस फैट होता है जो हृदय संबंधी बीमारियां पैदा करता है। इसलिए आपको ऐसी खाद्य वस्तुएं खाने से परहेज करना चाहिए।

ऐसा क्यों करें?
ज्यादातर बेक्ड वस्तुओं को बनाने में हाइड्रोजेनेटेड तेल का इस्तेमाल किया जाता है और उसके बाद उन्हें प्रिजर्व करके रख दिया जाता है जिसके कारण उन पर दोबारा से रसायन की एक परत जम जाती है। बढ़ती उम्र में जब पुरुष इन खाद्य वस्तुओं को खाते हैं तो इन्हें हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इन्हें नहीं खाना चाहिए।