लाइव टीवी

Vitamin E: हेल्दी बाल, स्किन के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाता है विटामिन ई, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Updated Jun 06, 2020 | 19:03 IST

Vitamin E Suppliments: विटामिन ई से हृदय रोग का खतरा कम होता है। इम्यूनिटी पावर मजबूत होता है साथ ही आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी ये फायदेमंद होता है। त्वचा के साथ-साथ अल्जाइमर का इलाज भी विटामिन ई होता है।

Loading ...
विटामिन ई
मुख्य बातें
  • शरीर के लिए यह विटामिन ई काफी जरूरी होता है, यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है
  • बालों से लेकर शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने तक के लिए विटामिन ई प्रमुख भूमिका निभाता है
  • यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रुप में, एंजाइम गतिविधि को नियंत्रित करने में और मांसपेशियों के उचित विकास में फायदेमंद होता है

शरीर के लिए यह विटामिन ई काफी जरूरी होता है, यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। बालों से लेकर शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने तक के लिए विटामिन ई प्रमुख भूमिका निभाता है। खाद्य पदार्थों के अलावा विटामिन ई सप्लीमेंट को तौर पर भी उपलब्ध है। विटामिन ई विशेष रुप से कई प्रकार के तेल, सूखे फल और बीजों से प्राप्त होता है। विटामिन ई से हृदय रोग का खतरा कम होता है। इम्यूनिटी पावर मजबूत होता है साथ ही आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी ये फायदेमंद होता है। त्वचा के साथ-साथ अल्जाइमर का इलाज भी विटामिन ई होता है।

यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रुप में, एंजाइम गतिविधि को नियंत्रित करने में और मांसपेशियों के उचित विकास में फायदेमंद होता है। जानते है विटामिन ई के बारे में, इसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है-

कोशिकाओं को लंबे समय तक जीवित रखता है- शरीर में कोशिकाओं की कमी से कई प्रकार को रोगों का खतरा बन जाता है। इसके कारण अलग-अलग प्रकार के कैंसर के अलावा दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। शोध के मुताबिक विटामिन ई एंटीऑक्सिडेंट है जो फ्री रेडिकल को डैमेज कम करने और कोशिकाओं की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है।

एंटीऑक्‍सीडेंट- विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट का गुण होता है। विटामिन ई के कैप्सूल्स भी आते हैं।  हेल्दी बालों और स्किन के लिए विटामिन ई का सेवन किया जाता है।इसके अलावा ये कई फूड प्रोडक्ट में भी पाया जाता है। 

गंभीर बीमारियों के जोखिम को करता है कम- रिसर्च के मुताबिक विटामिन ई की मदद से अलग अलग अपकर्षक बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और कैंसर जैसे रोगों के जोखिम को विटामिन ई की मदद से कम कर सकते हैं।

विटामिन ई के स्रोत

सूरजमुखी के बीज
बादाम
एवोकैडो
मूंगफली
जैतून का तेल
पाम ऑइल
टमाटर
शकरकंद

विटामिन ई त्वचा के लिए एंटी एजिंग सप्लीमेंट का काम करता है इसके अलावा यह त्वचा के फटने की समस्या को भी खत्म करता है, आपको बता दें कि ये सारी समस्या फ्री रेडिकल के कारण होती है। यह त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है।
जब आप धूम्रपान करने लगते हैं खूब नशा करते हैं, जंक फूड खाने की आदत है तो शरीर में फ्री रेडिकल्स का निर्माण होने लगता है जो शरीर के लिए कई गंभीर बीमारियों का कारण बन जाता है। इसी फ्री रेडिकल से लड़ने में मददगार होता है विटामिन ई। विटामिन ई में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट का गुण शरीर में फ्री रेडिकल से लड़ने का काम करता है।

विटामिन ई के साइड इफेक्ट

फायदों के साथ-साथ विटामिन ई के साइड इफेक्ट भी हैं। अगर आप जरूरत से अधिक मात्रा में विटामिन ई लेते हैं तो इससे थकान होने लगता है साथ ही आपको कई बीमारियां घेरने लगती है। इससे खून पतला होना शुरू हो जाता है यही कारण है कि डॉक्टरों की सलाह होती है कि किसी भी प्रकार की सर्जरी के लिए विटामिन ई की खुराक नहीं लेनी चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)