लाइव टीवी

Period प्रॉब्‍लम दूर करता है गाजर का जूस, पुरुषों के लिए भी फायदेमंद

Updated Dec 29, 2017 | 13:32 IST | Medha Chawla

गाजर का जूस कई तरीकों से फायदेमंद है। पुरुषों और महिलाओं के लिए इसी एक जूस के अलग-अलग लाभ हैं। यहां देखें गाजर के जूस के फायदे की पूरी लिस्‍ट -

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
गाजर का जूस

नई दिल्‍ली: गाजर को सलाद के अलावा हलवे और मुरब्‍बे के रूप में भी खाया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं गाजर का जूस भी उतना ही टेस्‍टी होती है और खास बात ये है कि इस हेल्‍दी ड्र‍िंक के तमाम फायदे हैं। 

ये आंखों की रोशनी तो बढ़ाता ही है, इसके अलावा महिलाओं में पीरियड यानी माहवारी से जुड़ी समस्‍याओं को भी दूर करता है। यही नहीं, पुरुषों के लिए भी गाजर का जूस पीने के खास फायदे हैं। 

Also Read: मूंगफली को कहते हैं सस्ता बादाम, कुछ दाने ही करेंगे कमाल

यहां जानें गाजर का जूस पीने के तमाम फायदे : 
-  गाजर का जूस पीने से खून साफ होता है और यह BP यानी ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
 
- गाजर का जूस नियमित पीने वाले लोगों को कैंसर का खतरा कम होता है। 

- गाजर का जूस कई पौष्‍टिक तत्‍वों से भरपूर होता है जो पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर के रस में नमक, धनिया पत्ती, जीरा, काली मिर्च, और नींबू का रस डालकर पीने से पाचन संबंध‍ित परेशानी दूर होती है। 

Also Read: घने बालों से दर्द में आराम तक - कपूर के हैं ये जबरदस्‍त फायदे

- त्वचा, बाल या नाखून में रूखापन होने की परेशानी भी गाजर का जूस पीने से खत्‍म होती है। 

- अगर शरीर का कोई अंग जल जाए, तो उस पर गाजर का रस लगाना फायदेमंद होता है। 

- पीरि‍यड यानी माहवारी की प्रॉब्‍लम में भी गाजर का जूस फायदा देता है। 

Also Read: ऐसी महिलाओं को होती है बांझपन की श‍िकायत, इसलिए नहीं बन पातीं मां

- गाजर के जूस में भरपूर विटामिन ए होता है जिससे ये आंखों से जुड़ी परेशान‍ियों को दूर रखता है। 

- विटामिन ए में भरपूर होने से गाजर के जूस का नियमित सेवन सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

- गाजर के जूस के सेवन से यूरिन संबंध‍ित समस्‍याएं नहीं होती हैं। 

Also Read: गोभी में हैं कई पोषक तत्‍व, महिलाओं के लिए इतनी फायदेमंद

- गाजर का जूस शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम से शरीर की रक्षा करता है।
 
- गाजर में विटामिन सी भी पाया जाता है। इस वजह से इसका नियमित सेवन गठिया में भी लाभ पहुंचाता है। 

- विटामिन सी में प्रचुर होने की वजह से गाजर का जूस दांत मजबूत करने में मदद करता है और मसूड़ों से खून आने की समस्‍या भी दूर होती है। 

घी सेवन से कम होता है वजन, जानें इसे खाने के 5 बड़े कारण

- गाजर के जूस का नियमित सेवन स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करता है। 

- गाजर के जूस से ब्‍लड शुगर लेवल को सही रखने में भी मदद मिलती है। 

- गाजर के जूस को छानकर न पिएं। इससे इसमें मौजूद फाइबर का भी पूरी फायदा मिलेगा। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।