लाइव टीवी

Benefits of Gond Laddu: सर्दियों में जरूर खाएं गोंद के लड्डू, मिलेंगे ये 9 चमत्कारी फायदे

Updated Dec 16, 2019 | 06:07 IST | Ritu

सर्दियों (winter) में खानपान सही हो तो सेहत भी चंगी रहती हैं। गोंद का लड्डू (gond laddu) ऐसी ही चीज है जिसे ठंड में खाने से बहुत-सी बीमारियां दूर रहती हैं। सेहत का खजाना है गोंद का लड्डू।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Benefits of Gond Laddu: गोंद के लड्डू से कई रोगों में मिलेगी निजात
मुख्य बातें
  • ठंड में गोंद का लड्डू शरीर को गर्म रखता है
  • इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत कारगर है गोंद का लड्डू
  • कमजोरी दूर करने के लिए रोज एक लड्डू खान चाहिए

सेहत ही नहीं स्वाद से भूरपूर गोंद के लड्डू कई पौष्टक गुणों से भरे होते हैं। ड्राइफ्रूट्स और गोंद का बना ये लड्डू शरीर को ठंड में अंदर से गर्म रखता है और साथ ही ऊर्जावान भी बनाता है। इस लड्डू को बनाना बेहद आसान है। केवल एक लड्डू खाने भर से आपके शरीर में इतनी ताकत मिलती है कि आप कई रोगों से खुद को बचा सकते हैं। ठंड में ये लड्डू आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ जोड़ों के दर्द जैसी कई गंभीर बीमारियों से आपको बचा सकते हैं। तो आइए जानें कि गोंद के लड्डू को ठंड में खाने के क्या-क्या फायदे हैं...

सर्दी के दिनों में गोंद के लड्डू का सेवन करने के 9 बेहतरीन फायदे -

शरीर अंदर से रहता है गर्म
ड्राइफ्रूट्स और गोंद गर्म तासीर वाले होते हैं और जब इन्हें घी और चीनी के साथ बनाया जाता है तो ये ठंड में शरीर को गर्म रखते हैं। साथ ही एनर्जी फूड का काम करते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत
ठंड में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में गोंद के लड्डू खाने से जहां शरीर गर्म रहता है, वहीं जोड़ों में चिकनापन बना रहता है। इससे दर्द कम होता है।

इम्युनिटी बढ़ाता है
रोज यदि आप दूध के साथ एक गोंद का लड्डू खाना शुरू कर दें तो आपकी इम्युनिटी काफी मजबूत हो जाएगी। इससे आप ठंड की सामान्य बीमारियों से शरीर को आसानी से बचा सकेंगे।

प्रेग्नेंसी में भी फायदेमंद
गर्भवती महिलाएं यदि एक गोंद का लडडू खा लें, तो उनकी रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिल जाएगी। लेकिन इसे ज्यादा कभी न खाएं।

हड्डियां होंगी मजबूत
अगर आप रोज गोंद का लड्डू खाएंगे तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत होने लगेंगी। साथ ही शरीर की मांसपेशियों में भी लचीलापन आएगा।

हार्ट अटैक का खतरा टलेगा
रोज अगर आप कुछ मात्रा में भुनी हुई गोंद का लड्डू खाने लगें तो इससे हार्ट अटैक का जोखिम कम होगा और ये दिल को दुरुस्त भी रखेगा।

कमजोरी होगी दूर
कई बार अचानक से शरीर में कमजोरी होने लगती है। थकान, चक्कर आना और माइग्रेन जैसी समस्याओं को भी दूर करने में भी इस लड्डू का कोई तोड़ नहीं है।

कब्ज में फायदेमंद
यदि आपको कब्ज की समस्या है तो गोंद के लड्डू का सेवन एक अच्छा उपाय है।

खून की कमी होगी दूर
खून की कमी की समस्या से जूझ रहे तो गोंद के लड्डू या पंजीरी का सेवन करना चाहिए। साथ ही डिलेवरी के बाद आई कमजोरी को दूर करने के लिए भी इस लड्डू को खाना चाहिए।

तो इस सर्दी आप घर में खुद गोंद के लड्डू बनाएं और इसे रोज एक-एक कर खाएं।